रीवा

डिलेवरी ब्वाय से लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व रुपए बरामद

बिछिया पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों से चल रही पूछताछ
1 minute read
• •
Updated: 5 Jul 2022, 12:28 AM IST
Man, Brother Arrested For Raping Sister for 9 Month
भाई ने किया रिश्ते को शर्मसार, 9 महीने से कर रहा था बहन का बलात्कार

रीवा. डिलेवरी ब्वाय को रोककर उसके पास से मोबाइल व रुपए लूटकर भागे चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटे गए रुपए व मोबाइल बरामद हुए है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी ले रही है। जितेन्द्र द्विवेदी निवासी रिमारी थाना बैकुंठपुर विभिन्न कंपनियों के सामानों की डिलेवरी करता है। वह सामान डिलेवरी करके वापस लौट रहा था जिसको बिछिया थाने के चिरहुला के समीप बाणसागर कालोनी में बदमाशों ने लूट लिया था। मोबाइल व नगद रुपए छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद एक आरोपी की पहचान शैलेन्द्र यादव पिता रामविश्वास 20 वर्ष निवासी सिलपरी थाना बिछिया के रूप में हुई। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ तो उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों को भी घेराबंदी करके पकड़ लिया जिनकी पहचान नवल किशोर यादव 24 वर्ष निवासी सिलपरी, अनि उर्फ अभ्ज्ञिशेक सिंह 29 वर्ष निवासी बजरहा टोला थाना सिरमौर, मोनू उर्फ दीपक यादव 26 वर्ष निवासी महाजन टोला शामिल है। पकड़े गए आरोपियों ने लूटे गए रुपए व मोबाइल बांट लिये थे। पुलिस ने उनके कब्जे से नगद रुपए, ब्लू टूथ, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। घटना दिनांक को दोनों आरोपी वहां नशे की हालत में खड़े हुए थे। युवक को अकेला पाकर बदमाशों ने उसे लूट का शिकार बना लिया। आरोपियों से पुलिस अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी ले रही है। थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड भी है। वे अक्सर मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते है। पूछताछ में जो जानकारियां सामने आई उसके आधार पर आगे जांच की जा रही है।

Published on: