रीवा

दो स्थानों में गिरी आकाशीय बिजली, बच्ची की मौत, तीन घायल

मऊगंज थाने के मांच खोहर व बरहटा में हुई घटना,बघायलों को लाया गया अस्पताल
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jul 2022, 12:19 AM IST
Sky lightning
death from Sky lightning

रीवा। सोमवार की रात दो अलग-अलग स्थानों में आकाशीय बिजली गिरने से एक अबोध बच्ची की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। घटना मऊगंज थाने के मांच खोहर और बरहटा गांव में हुई हैं। बरहटा गांव में रात करीब 9:30 बजे एक घर में आकाशीय बिजली गिरी है। उस समय हल्की बारिश हो रही थी जिससे परिवार के लोग घर के अंदर ही थे। आकाशीय बिजली गिरने से अर्पिता यादव पिता राघवेंद्र यादव 3 वर्ष व उसके दादा भगवंत यादव, दादी सुधा यादव उसकी चपेट में आ गए। तीनों बुरी तरह घायल हो गए जिनको परिजन तत्काल उपचार के लिए मऊगंज सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर आए। इस दौरान बच्ची की मौत हो गई जबकि दादा व दादी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के वक्त अर्पिता अपने दादा-दादी के साथ खेल रही थी। इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवर पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आ गई
वहीं एक अन्य घटना मऊगंज थाने के मांच खोहर गांव में हुई। कुछ देर बाद यहां आकाशीय बिजली गिरी थी जिससे ननकी कोल निवासी बन्ना पांती थाना हनुमना घायल हो गई। महिला अपनी बेटी को पहुंचाने ससुराल आई थी और घटना के समय घर में बैठी हुई थी तभी आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आ गई। उन्हें भी परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस गांव में इससे पूर्व भी आकाशीय बिजली गिरी थी जिसमें दर्जन भर बच्चे झुलस गए थे।

Published on: