रीवा

रीवा से वड़ोदरा के बीच 9 मार्च से दौड़ेगी नई ट्रेन, जानिए क्या होगी टाइमिंग

वड़ोदरा से रीवा के बीच शनिवार और रीवा से वड़ोदरा के बीच रविवार से नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू की गई
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Mar 2019, 9:17 PM IST
broudgadge
Khajuraho-Indore express train

रीवा. शहर और आसपास के जिलों से वडोदरा आने जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें वड़ोदरा जाने के लिए ट्रेने बदलने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी, क्योंकि वड़ोदरा से रीवा के बीच शनिवार और रीवा से बड़ोदरा के बीच रविवार से नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू की जा रही है। आने व जाने में यह ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन पर रूकेगी। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 20905 वड़ोदरा-रीवा सुपरफास्ट महामना साप्ताहिक नौ मार्च से प्रत्येक शनिवार एवं वापसी में गाड़ी संख्या 20906 रीवा-वड़ोदरा सुपरफास्ट महामना साप्ताहिक 10 मार्च से प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह गाड़ी एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, आठ द्वितीय श्रेणी शयनयान, चार सामान्य श्रेणी, एक पेंट्रीकार एवं दो एसएलआर सहित कुल 20 कोचों के साथ चलेगी। वड़ोदरा से चल कर शाम 4.45 रीवा पहुचेगी और शाम 6.30 बजे रीवा से वड़ोदरा के लिए रवाना होगी

नई ट्रेन की सौगात
रेलवे द्वारा अभी तक स्पेशल ट्रेन के रूप में रीवा से वड़ोदरा के बीच ट्रेन का संचालन हो रहा था। अब रेलवे ने इसे नियमित करते हुए ट्रेन संचालन की मंजूरी देते हुए इसका संचालन शुरू किया है। अभी इसे साप्ताहिक रूप में चलाया जाएगा। इसमें यात्रियों की संख्या एवं आय को देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा।

लंबे समय से हो रही थी मांग
अभी तक रीवा से वड़ोदरा जाने वाले यात्रियों को सतना से टे्रन पकडऩी पड़ती थी, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। यात्रियों द्वारा इस रूट पर नियमित टे्रन संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

Published on: