रीवा

चुनाव के चलते सख्ती, पुलिस ने वाहनों को रोककर ली तलाशी

मादक पदार्थों व अवैध शस्त्र की तस्करी रोकने के लिए पुलिस कर रही कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jul 2022, 9:13 PM IST
Strictness due to elections, police stopped vehicles and searched
Strictness due to elections, police stopped vehicles and searched

रीवा. पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव के चलते पुलिस द्वारा सख्ती की जा रही है। पुलिस ने कई जगह वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली ताकि चुनाव में उपयोग हेतु ले जाए जा रहे मादक पदार्थ व अवैध शस्त्रों पर कार्रवाई की जा सके। एसपी नवनीत भसीन के निर्देश पर विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने फोरव्हीलर वाहनों की धरपकड़ की। सिरमौर, जवा व त्योंथर ब्लाक में एक साथ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में चेकिंग लगाकर वाहनों की धरपकड़ शुरू कर दी। इस दौरान आधा सैकड़ा से अधिक फोरव्हीलर वाहनों को चेक किया गया है और उनकी तलाशी ली गई। वर्तमान में चुनाव के दौरान मादक पदार्थोंं को बांटने की लगातार शिकायतें मिल रही है जिसको देखते हुए पुलिस ने फोरव्हीलर वाहनों का तलाशी अभियान शुरू किया है ताकि जिन लोगों द्वारा भी मादक पदार्थों का अवैध परिवहन किया जा रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। एक साथ दर्जन भर स्थानों में चेकिंग से वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया था।

चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वाले आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वाले आरोपियों की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। चोरहटा थाने के पडिय़ा गांव में द्वितीय चरण में वोट डाले गए थे। मतों की गिनती के समय आरोपी देवेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर मतपत्र लूट लिये थे जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी देवेन्द्र सिंह व ऐश्वर्य सिंह उर्फ धीरू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था जो फिलहाल जेल मे है। आरोपियों ने न्यायालय में जमानत याचिका लगाई थी। उनके द्वारा घटित किये गये अपराध को देखते हुए न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज कर दी है।

Published on: