सतना

Breaking: मध्यप्रदेश के सतना जिला में हुआ बड़ा हादसा, 6 स्कूली बच्चों समेत 7 की मौत, और बढ़ सकता है आंकड़ा

Breaking: मध्यप्रदेश के सतना जिला में हुआ बड़ा हादसा, 6 स्कूली बच्चों समेत 7 की मौत, और बढ़ सकता है आंकड़ा

2 min read
Nov 22, 2018
7 children driver killed after school bus collides in satna

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में जहां 6 बच्चों समेत ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई है। वहीं 6 से 7 बच्चे गंभीर बताए जा रह है। जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से करीब 42 किमी. दूर बिरसिंहपुर-सेमरिया मार्ग स्थित लकी कान्वेंट स्कूल का वाहन बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था।

Driver killed after school bus collides in
" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/22/1_3_3743668-m.jpg">
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika

तभी तेज रफ्तार से आ रही एक सवारी बस की स्कूल वाहन से भिड़ंत हो गई। जिससे कारण 6 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। भीषण हादसे की खबर मिलने के बाद सभापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपेरशन चालू कर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरसिंहपुर व गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह 9.30 बजे बिरसिंहपुर कस्बा के आसपास के बच्चों को बैठाकर लकी कान्वेंट स्कूल की बोलेरो उज्जैनी मोड़ के पास पहुंची तो सामने से आ रही सवारी बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण स्कूल का वाहन 30 फिट हवा में उछलकर गोते लगाते हुए सड़क के किनारे बनी खाई में गिर गया। हादसे में चालक रंजन सहित 6 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस में सवार करीब आधा दर्जन लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बिरसिंहपुर शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना के बाद पूरे बिरसिंहपुर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने पर बिरसिंहपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू चालू हुआ किया। ग्रामीणों की मदद से वाहन से बच्चों को निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

ये भी पढ़ें

MP election 2018: अन्नदाता की उम्मीदों पर चुनाव में भी नहीं हो रही बात, पढ़ें मुद्दा किसान, खेती और पानी का
Published on:
22 Nov 2018 11:36 am
Also Read
View All