सतना

दूल्हे की लग्जरी कार रुकवाई और बाइक से आशिक संग फरार हुई दुल्हन

दुल्हन को विदा कर घर भी ले जा पाया दुल्हा..बीच रास्ते में ही आशिक के साथ भागी..पुलिस ने पकड़ा...
2 min read
Dec 15, 2021
satna.jpg

सतना. बाबुल की दुलाएं लीं...ससुराल को संवारने का वादा किया लेकिन इससे पहले ही दुल्हनिया आशिक का हाथ थामकर फरार हो गई...मामला सतना का है जहां दूल्हे के साथ विदा होकर जा रही दुल्हन बीच रास्ते में ही पति व बारातियों को चकमा देकर आशिक के साफ भाग निकली। दूल्हे राजा ने दुल्हनिया और उसके प्रेमी का पीछा भी किया लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने दोनों की तलाश शुरु की और चंद घंटों बाद ही दोनों को पकड़ लिया।

रास्ते में रुकवाई कार और आशिक संग हो गई फरार
सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहिरगांव में रहने वाले कुशवाहा परिवार के घर सोमवार को बेटी की शादी थी। यूपी के पिथौराबाद से कुशवाहा परिवार में बारात आई थी। रातभर धूमधाम से शादी की रस्में चलीं और मंगलवार की सुबह दुल्हन की घर से विदाई हुई। दुल्हा फूलों से सजी लग्जरी कार से दुल्हन को लेकर अपने घर यूपी के पिथौराबाद के लिए निकला लेकिन बीच रास्ते में ही दुल्हन ने कार रुकवाई और बाइक से इंतजार कर रहे अपने दूल्हे के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने देर रात दुल्हन-प्रेमी को पकड़ा
दुल्हन को प्रेमी के साथ भागता देख पति व बारातियों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वो उन्हें पकड़ने में नाकामयाब रहे। इसी बीच खबर लगते ही दुल्हन का भाई सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई। सिविल थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और फरार दुल्हन व उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई। मंगलवार की देर रात दुल्हन और उसके प्रेमी को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दुल्हन के आशिक का नाम अशोक यादव है जिसके पिता का अहिरगांव में ही दूध डेयरी का काम है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चलने की बात भी सामने आई है।

देखें वीडियो- लात घूंसों के बीच दुल्हन को ले गया दूल्हा

Updated on:
15 Dec 2021 04:05 pm
Published on:
15 Dec 2021 04:05 pm