सतना

शहर से सटे खेतों में देर रात भड़की आग

नजीराबाद, प्रेमनगर क्षेत्र के लोग दहशत में
less than 1 minute read
May 10, 2018
शहर से सटे खेतों में देर रात भड़की आग
शहर से सटे खेतों में देर रात भड़की आग

सतना. नजीराबाद से सटे शहर के बाहरी क्षेत्र में खेतों में बुधवार देर रात आग भड़क उठी। जो करीब 10-12 एकड़ क्षेत्र में फैल गई और धू-धूकर जलने लगी। शहरी सीमा से सटे क्षेत्रों में आग होने के कारण लोगों में दहशत देखने को मिली। नजीराबाद, प्रेमनगर, प्रेम विहार, धवारी के लोग रात में छतों के ऊपर एकत्रित हो गए। डायल 100 की सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची, लेकिन वापस लौट गई। इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। देर रात फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।
बताया गया, देर रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत के नरवाई में आग लगा दी। नरवाई सूखी होने के कारण आस-पास के खेतों में भी तेजी से आग फैल गई। देखते ही देखते आग व्यापक रूप ले ली। रात के अंधेरे में धुआं व आग का गुब्बार ऊपर उठने लगा। तो लोग भागकर छत की ओर पहुंचे। आग शहर से करीब 1 किमी की दूरी पर जल रही थी। दहशत में आए लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम वापस लौट गई। रात 1 बजे के करीब फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

Published on:
10 May 2018 05:59 pm