सतना

एमपी में ‘भाजपा सांसद’ ने कर्मचारी को मारा ‘थप्पड़’, मचा बवाल…देखें VIDEO

MP News: मध्यप्रदेश के सतना सांसद गणेश सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

less than 1 minute read
Oct 31, 2025

MP News: मध्यप्रदेश में एक बार फिर से थप्पड़ कांड चर्चाओं में आ गया है। इस बार कोई और नहीं बल्कि भाजपा के सांसद ने एक छोटे से कर्मचारी को थप्पड़ जड़ा है। शुक्रवार सांसद गणेश सिंह ने सुबह रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। जिसके बाद सेमरिया चौक पहुंचे। यहां पर उन्होंने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तभी वह क्रेन के हाइड्रोलिक बॉक्स पर लड़खड़ा गए।

सांसद जी ने कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

इसके बाद भाजपा सांसद गणेश सिंह ने कर्मचारी को पास में बुलाया और जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। क्रेन में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय भी शामिल थे। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाओं का विषय बन गया है।

घटना के वक्त मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। इनमें से किसी ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

कांग्रेस बोली- भाजपाई दंभ और अहंकार में हैं

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने कहा- सांसद द्वारा कर्मचारी को चांटा मारना बताता है कि भाजपाई किस तरह से दंभ और अहंकार में हैं। यह बताता है कि भाजपा, जनता और किसी की नहीं है, सिर्फ अहंकार की है।

हालांकि, भाजपा सांसद ने यह कोई पहली बार थप्पड़ नहीं मारा है। उनके ऊपर मुंबई स्थित सिद्धी विनायक मंदिर में गार्ड को थप्पड़ मारने के आरोप लगे थे।

बता दें कि, क्रेन का उपयोग करके माल्यार्पण करना नियमों के खिलाफ है। इसका इस्तेमाल केवल प्रशिक्षित लोग ही कर सकते हैं।

Updated on:
31 Oct 2025 04:27 pm
Published on:
31 Oct 2025 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर