सतना

चित्रकूट अपहरण कांड का मास्टरमाइंड निकला बजरंग दल-RSS और BJP का करीबी, इन नेताओं से है सीधे संबंध

पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों में लगा भाजपा और बजरंग दल का झंडा, फेसबुक में मुख्य आरोपी ने कई भाजपा नेताओं के साथ पोस्ट कर रखी है अपनी फोटो

2 min read
Feb 24, 2019
Satna kidnap case: 6 arrested including bajrang dal and BJP RSS worker

सतना। चित्रकूट में अपहरण कांड के बाद दो जुड़वा भाई प्रियांश और श्रेयांश के हत्या का मास्टर मांइड आरएसएस और भाजपा का करीबी बताया जा रहा है। ये बात खुद प्रेस कॉन्फे्रंस में रीवा जोन के आईजी चंचल शेखर ने स्वीकारी है। आगे कहा कि पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों में भाजपा और बजरंग दल का झंडा लगा मिला है। फेसबुक में मुख्य आरोपी ने कई भाजपा नेताओं के साथ अपनी फोटो भी पोस्ट कर रखी है। गिरोह का मुख्य आरोपी पद्म शुक्ला है, इसका भाई बजरंग दल का संयोजक है। आईजी ने बताया कि अपहरण के बाद कुछ दिन बच्चों को चित्रकूट के आसपास ही रखा गया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर रखा गया। बच्चों को ले जाने के लिए जिन वाहनों का उपयोग किया गया। उस पर भाजपा और बजरंग दल का झंड़ा लगा था। इसलिए आरोपियों को बच्चों को इधर से उधर ले जाने में पुलिस द्वारा परेशानी नहीं हुई और 13 दिन बाद आरोपियों ने दो मासूम भाईयों की हत्याकर दो राज्यों में सनसनी फैला दी।

इन नताओं से संबंध
सूत्रों के अनुसार जुड़वा भाई श्रेयांश और प्रियांश की हत्या का मास्टरमाइंड पदम शुक्ला भाजपा नेताओं का करीबी है। आरोपी का भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर द्विवेदी से सीधे संबंध है। साथ ही, वह आरएसएस के कुछ नेताओं का भी करीबी माना जाता है। फेसबुक पर आरोपी पदम कांत शुक्ला ने यूपी, एमपी, चित्रकूट के स्थानीय भाजपा नेताओं और आरएसएस नेताओं के साथ फोटो पोस्ट कर रखी है। आरोपी यूपी के बाहुबली राजा भैया के भी संपर्क में भी था। बड़े नेताओं का संरक्षण होने की वजह से पदम शुक्ला से स्थानीय पुलिस हाथ नहीं डालती थी।

20 लाख रुपए की ली फिरौती
आईजी ने बताया कि परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती ली गई थी। अपहरणकर्ता एक व्यक्ति का मोबाइल लेकर फिरौती मांग रहे थे, उसे शंका हुई तो मोबाइल से उनकी बाइक का फोटो खींच लिया। जो कि बाइक को ट्रैस कर पुलिस आरोपी रोहित द्विवेदी पिता ब्रह्मदत्त द्विवेदी तक पहुंच गई। जिससे आरोपी राजू द्विवेदी पिता राकेश द्विवेदी निवासी भवुआ अंस थाना बबेरू जिला बांदा को गिरफ्तारकर पूछताछ की गई। तो उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों पदम शुक्ला पिता रामकरण उम्र 22 वर्ष निवासी जानकी कुंड एवं लक्की सिंह तोमर के साथ मिलकर दो बच्चों की अपहरण की घटना को अंजाम दिया था।

ये है सभी आरोपी
- राजू द्विवेदी पिता राकेश निवासी भवुआअंस थाना बबेरू जिला बांदा
- पदम शुक्ला पिता रामकरण निवासी जानकी कुंड रघुवीर मंदिर के सामने थाना नयागांव चित्रकूट
- लक्की सिंह तोमर पिता सतेेन्द्र सिंह तोमर निवासी ग्राम तेदुरा थाना बिसंडा जिना बांदा
- रोहित द्विवेदी पिता ब्रह्मदत्त उम्र 24 वर्ष निवासी भवुआअंस थाना बबेरू जिला बांदा
- रामकेश यादव पिता रामसरण यादव उम्र 26 वर्ष छेरा जिला बांदा
- पिंटूू यादव पिता रामस्वरूप यादव 23 वर्ष निवासी गुरदहा जिला हमीरपुर

Published on:
24 Feb 2019 06:36 pm
Also Read
View All