सवाई माधोपुर

81 वरिष्ठ पेंशनर्स हुए सम्मानित

81 वरिष्ठ पेंशनर्स हुए सम्मानित
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2018, 6:52 PM IST
patrika
रामावि मानटाउन में पेंशनर समाज के वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में मौजूद पेंशनर्स।

सवाईमाधोपुर. राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला शाखा की ओर से रविवार को रामावि मानटाउन में वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 81 वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष हाकिमङ्क्षसह ने बताया कि वार्षिक अधिवेशन में 60 से अधिक वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया गया। वहीं 21 अन्य कर्मचारी, बैंक अधिकारी, जिला कलक्ट्रेट कर्मचारी को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर रिटायर्ड आईजी जेल राधाकांत सक्सेना, सरस्वती प्रसाद गोयल, डॉ. पीएल बंसल, कोषाधिकारी राजेन्द्र जैन अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। वक्ताओं ने सातवें वेतन आयेाग के अंतर्गत मिलने वाले पेंशन परिलाभ, एवं अन्य पेंशनर हितार्थ योजनाओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम में रत्नाकर गोयल की ओर से करीब साढ़े पांच सौ पेंशनरों के सहभोज की व्यवस्था की गई।

किसान पशुओं के गोबर एवं कचरे को बनाए आय का स्रोत
भगवतगढ़. भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीना के नेतृत्व में रविवार को बूथ संख्या 130 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 41वें संस्करण को सुना। बूथ अध्यक्ष रामकल्याण मीना ने बताया कि इसमें प्रधानमंत्री ने भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियों पर चर्चा की।

उन्होंने ग्रामीण किसानों से अपने मन की बात के दौरान कहा कि किसानों को पशुओं के गोबर एवं अन्य अपशिष्ट को वेस्ट नहीं समझना चाहिए बल्कि उसका उपयोग आय के स्रोत के रूप में करना चाहिए। इस दौरान कमलेश,धर्मराज आदि थे।

कार्यकारिणी का गठन
मित्रपुरा. तेजाजी महाराज प्रांगण में माली समाज के जिला अध्यक्ष कमलेश बारवाल के नेतृत्व में माली समाज के लोगों की सर्वसहमति से बौंली तहसील की गठन किया। इसमें रमेश चंद सैनी मित्रपुरा, शोजी राम सैनी बपूई, कैलाश सैनी सोयला, कैलाश सैनी पीपल्दा, बबलू सैनी आदि को जिम्मेदारी दी गई।

घनश्याम बने अध्यक्ष
सवाईमाधोपुर.किसान संघ की बैठक रविवार को महावीर पार्क में आशाराम बैरवा की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की और तहसील इकाई गठन किया। इसमें घनश्याम मीणा अध्यक्ष, रामलाल जाट मंत्री, अजीज सहमंत्री, शंकरलाल जांगिड़ महामंत्री, घनश्याम मीना तारासिंह मीना , राजूलाल खंगार उपाध्यक्ष, ममता बैरवा महिला प्रमुख, जगदीश चौधरी गौसेवा प्रमुख व हनुमान मीना को संरक्षक मनोनीत किया।

Also Read
View All
राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Crime: गांव में घर में अकेली युवती की हत्या के दोषी को उम्रकैद, फटा शादी का कार्ड बना ‘अहम सुराग’

Sawai Madhopur: रील का शौक पड़ा भारी, बहन को बचाने के चक्कर में भाई की भी गई जान; परिवार में मचा कोहराम