सवाई माधोपुर

निजी लैब में जांच का विरोध

अधिक तुलाई का भी आरोप, किसानों ने सौंपे ज्ञापन
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2018, 7:35 PM IST
patrika

गंगापुरसिटी. नई अनाज मंडी में आ रही सरसों की निजी लैब पर जांच कराने सहित अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर गुरुवार को किसानों ने विरोध जताया। मंडी समिति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। बाद में पूर्व जिला प्रमुख पंखीलाल मीना के नेतृत्व में मिनी सचिवालय पहुंच कर मुख्यमंत्री व जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर किसानों का शोषण बंद कराने की मांग की गई। भारतीय किसान संघ व किसानों की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में जिला उपाध्यक्ष बृजलाल मीना, रामबिलास मीना, बीरबल गुर्जर, सुरेश माली, रामकिशन गुर्जर, धनजीलाल गुर्जर, केशराम मीना, श्याम लाल, धर्म सिंह, मनोज, बहादुर सिंह, हरजी राम, गंगा सहाय आदि ने सरसों में तेल की मात्रा की जांच के लिए निजी लैब की मान्यता समाप्त कर सरकारी लैब से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के लिए किसानों को ३० रुपए का भी भुगतना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया है कि मंडी में सरसों की तुलाई में प्रति बोरी २५० ग्राम सरसों की अधिक की तुलाई की जा रही है। किसान ट्रॉली से स्वयं सरसों उतारते हैं। इसके बाद भी पल्लेदार उतराई की मजदूरी लेते हैं। मंडी में सुविधाओं की भी कमी है। उन्होंने इन अनियमितताओं को रोकने की मांग की। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी ने निजी लैब की जांच को बंद कराने सहित अन्य मांगों को लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह मांगे भी उठाई
ज्ञापन में बताया कि विद्युत निगम की ओर से अधिक रीडिंग के बिल भेजे जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान ट्रांसफॉर्मर खोल कर अंधेरा किया जा रहा है। पटवारी बिना मौके देखे ही गलत गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। टीन शेड की पत्रावलियां स्वीकृत कराने, कर्ज माफ, खराबे का मुआवजा, समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग की।

किया प्रदर्शन
बामनवास. किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान संघ की ओर से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें जलसंकट से जूझ रहे गांवों में टैंकरों से जलापूर्ति की मांग की।
इससे पहले धरनास्थल पर किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामअवतार मीना ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। इस बार अकाल की मार होने के वाबजूद राहत देने के स्थान पर गांवों में बिजली निगम की ओर से सख्ती की जा रही है। धरने पर मनीष मीना, लटूरचंद, नरसी मीना, रामकेश बारवाड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Also Read
View All
राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Crime: गांव में घर में अकेली युवती की हत्या के दोषी को उम्रकैद, फटा शादी का कार्ड बना ‘अहम सुराग’

Sawai Madhopur: रील का शौक पड़ा भारी, बहन को बचाने के चक्कर में भाई की भी गई जान; परिवार में मचा कोहराम