सवाई माधोपुर

चार जिलों से छह माह में दो दर्जन बाइक की पार, बाइक चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

निशानदेही पर चोरी की 13 बाइक जब्त, आरोपित किशोर को भी किया निरूद्ध  

2 min read
Photo: सवाईमाधोपुर मानटाउन थाने में पकड़ में आए बाइक चोरी के आरोपित व जब्त बाइक।

सवाईमाधोपुर. बाइक चोरी के आरोपित मेघराज मीणा निवासी दिवाड़ा ने रिमाण्ड अवधि के दौरान चार जिलों से पिछले करीब 6 माह में एक दर्जन बाइक चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर मानटाउन पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की 13 बाइक जब्त की। साथ ही बाइक चोरी के आरोपित साथी शेषा निवासी एक 17 वर्षीय किशोर को बापर्दा निरूद्ध किया। बाद में इन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से मुख्य आरोपित मेघराज मीणा को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं किशोर को बाल सुधार भेजने के आदेश दिए।

मानटाउन थानाधिकारी मुकेश चंद शर्मा ने बताया कि आरोपित मेघराज को 22 अप्रेल को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर मौके से चोरी की बाइक जब्त की थी। पूछताछ में चोरी का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने तीसरे साथी जय प्रकाश उर्फ जेपी उर्फ काला मीणा निवासी भारजा नदी के साथ पिछले करीब छह माह में जयपुर , करौली जिले के सपोटरा, दौंसा के लालसोट तथा बौली, चौथकाबरवाड़ा, जिला मुख्यालय के शहर, बजरिया, रणथम्भौर रोड, खैरदा आदि स्थानों ने 13 मोटरसाइकिल चुराई। जयप्रकाश की तलाश जारी है।
मेघराज 8 साल से है चोरी में लिप्त

पुलिस के अनुसार आरोपित मेघराज मीणा ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले 8 सालों से बाइक चोरी की घटनाओं में लिप्त है। उसने इस अवधि में 150 बाइक चोरी कर बेच दीं। उनके बारे में तो पता है, लेकिन अन्य बाइकों के बारे में उसे पता नहीं है।
यूं करते थे चोरी

आरोपितों ने बताया कि वह पहले दो मोटरसाइकिलों पर 2-3 जन आकर स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, जिला अस्पताल या फिर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी करते थे। उसके बाद आगे पहुंचकर बाइक की मूल नम्बर प्लेट बदल देते थे। ताकि वे आसानी से पकड़ में नहीं आए। इस पर वे अज्ञात व्यक्तियों से सम्पर्क कर फर्जी नाम बताकर मोटरसाइकिलों को 2 से लेकर 5 हजार तक में बेच देते थे।

Photo: सवाईमाधोपुर मानटाउन थाने में पकड़ में आए बाइक चोरी के आरोपित व जब्त बाइक।

Updated on:
25 Apr 2018 09:29 pm
Published on:
26 Apr 2018 06:05 am
Also Read
View All