सवाई माधोपुर

कृषि तकनीकी की जानकारी दी

80 किसानों ने लिया भाग
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2018, 6:57 PM IST
patrika
मैनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित किसान एवं कृषि अधिकारी।

कृषि तकनीकी की जानकारी दी
80 किसानों ने लिया भाग

सूरवाल. कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत चना फसल किस्म जीएनजी 1958 प्रथम पंक्ति प्रदर्शन पर गुरुवार को मैनपुरा में खेत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। केन्द्र के मुख्य वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रामआसरे ने किसानों को चना प्रदर्शन एवं इससे मिलने वाले ज्ञान से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आमदनी दोगुनी करने के लिए उन्नत पशुपालन के लिए सलाह दी। प्रसार शिक्षा वैज्ञानिक डा. केसी मीना ने कहा कि उन्नत किस्म जीएनजी 1958 का उपयोग कर चने की पैदावार में वृद्धि की जा सकती है। कीट वैज्ञानिक डॉ. बीएल मीना ने चने लगने वाले कीट रोग एवं इससे निजात पाने की सलाह दी। तकनीकी सहायक सुभाष जैन ने फसल उत्पादन के दौरान लागत एवं आय का रिकॉर्ड रखकर होने वाले लाभ का विश्लेषण करने तथा उचित फसलचक्र अपनाने एवं मृदा परीक्षण कराने के लिए किसानों को प्रेरित किया।

कृषि पर्यवेक्षक हरिकेश मीना ने कृषि विभाग की योजनाओं एवं अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संपतसिंह मीना ने किया। इस अवसर पर 80 किसानों ने भाग लिया।

सूरवाल. कृषि विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत ग्राम गंभीरा में गुरुवार को सरपंच रामेश्वर मीना की अध्यक्षता में गेहूं की फसल प्रदर्शन पर किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित
किया गया।

इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी गोवर्धनलाल मीना ने गेहूं किस्म राज-4238 की विशेषताओं से किसानों को अवगत कराया। कृषि पर्यवेक्षक उद्यान धरतीराज मीना ने परंपरागत फसलों के साथ हाईटेक उद्यानिकी एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। कृषि पर्यवेक्षक करमोदा विजय जैन ने कृषि उद्यानिकी योजनाओं से किसानों को रूबरू कराया तथा गर्मी के मौसम में बगीचों की छाया की बीच में किस्म अजमेर हरा धनिया-1 की बुवाई की सलाह दी। कृषि पर्यवेक्षक जगभूषण शर्मा ने किसानों को क्षेत्र का दौरा कराया।

Also Read
View All
राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Crime: गांव में घर में अकेली युवती की हत्या के दोषी को उम्रकैद, फटा शादी का कार्ड बना ‘अहम सुराग’

Sawai Madhopur: रील का शौक पड़ा भारी, बहन को बचाने के चक्कर में भाई की भी गई जान; परिवार में मचा कोहराम