सवाई माधोपुर

जिले में कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बरसे मेघ

जिले में कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बरसे मेघ
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2021, 8:13 PM IST
जिले में कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बरसे मेघ
सवाईमाधोपुर. नीमली रोड पर सीता माता मंदिर परिसर में प्राकृतिक झरनों में नहाने का लुत्फ उठाते लोग।

सवाईमाधोपुर. जिले में बीते कुछ दिनों से मेघ मेहरबान है। इस दौरान क्षेत्र के कई हिस्सों में झमाझम तो कई जगहों पर रिमझिम बारिश हुई। जिले में ढील बांध में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 98 एमएम बारिश दर्ज की है। यहां शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक सबसे ज्यादा बारिश हुई। इससे ढील बांध क्षेत्र के आसपास के गांवों में पानी ही पानी हो गया है। ऐसे में सामान्य जन जीवन भी अस्त-व्यस्त है। उधर, भारी बारिश से ढील बांध क्षेत्र के गांवों में घरों में भी पानी भर गया है। ऐसे में शनिवार को दिनभर ग्रामीण घरों से पानी बाहर निकालते नजर आए।
सुबह रिमझिम,दिनभर छाए रहे बादल
जिला मुख्यालय पर अलसवेरे थोड़ी देर के लिए रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। इससे मौसम ठंडा बना रहा। बारिश से जिला मुख्यालय पर कई कॉलोनियों, घरों व रास्तों में भी पानी भरा है। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
प्राकृतिक झरनों का उठा रहे लुत्फ
जिले में बारिश के बाद लोग प्राकृतिक झरनों में नहाने का लुत्फ उठा रहे है। जिला मुख्यालय पर नीमली रोड पर सीता माता मंदिर परिसर में बारिश के बाद प्राकृतिक झरने बह रहे है। ऐसे में लोग सुबस से शाम तक झरनों में नहाने का लुत्फ उठा रहे है। विशेष तौर पर लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के साथ झरनों में नहा रहे है।
जिले में बीते 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश
रैन स्टेशन बारिश
ढील बांध 98
सवाईमाधोपुर तहसील 56
सवाईमाधोपुर मानटाउन 50
बौंली 48
मलारना डूंगर 37
भाड़ौती 35
खण्डार 35
चौथकाबरवाड़ा 32
बामनवास 22
देवपुरा 10
गंगापुरसिटी 21
मानसरोवर 8
पांचोलास 26
वजीरपुर 2

जिले में 8 बांधों में चल रही चादर...

बांध भराव क्षमता बांधों में चादर
ढील 16 फीट 1 फीट 8 इंच
मानसरोवर 31 फीट 2 इंच
गिलाई सागर 20 फीट 6 इंच
सूरवाल 15 फीट 6 इंच
देवपुरा 24 फीट 3 इंच
पांचोलास 12.25 फीट 4 इंच
मुई 6 फीट 9 इंच
भूलनवाला 21.36 फीट 1 फीट 1 इंच
नागोलाव 10 फीट 6 इंच

Updated on:
7 Aug 2021, 8:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Crime: गांव में घर में अकेली युवती की हत्या के दोषी को उम्रकैद, फटा शादी का कार्ड बना ‘अहम सुराग’