सवाई माधोपुर

शहर में दो पक्षों में झगड़ा, महिलाओं से मारपीट ,तीन घायल

शहर में दो पक्षों में झगड़ा, महिलाओं से मारपीट ,तीन घायल
2 min read
• •
Updated: 17 Feb 2018, 1:39 PM IST
patrika
सवाईमाधोपुर कोतवाली थाने के बाहर प्रदर्शन करते रैगर समाज व एक समुदाय विशेष के लोग।

सवाईमाधोपुर . शहर स्थित मनिहारी मोहल्ले में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे चाक-बासन पूजने जा रही महिलाओं व कुछ युवकों में डीजे बंद करने की बात को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। बाद में शहर के विभिन्न समाज के लोग महिलाओं से हुई मारपीट के आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कोतवाली चले गए। वहां उन्होंने प्रदर्शन किया। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ परस्पर मारपीट के मामले दर्ज कराएं।

यह था मामला
पुलिस के अनुसार रेगर मोहल्ला निवासी पीडि़त महिला निर्मला रैगर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे मूलंचद रैगर की लड़की की शादी में रैगर मौहल्ले से कुम्हार मोहल्ले में औरतें चाक पूजन करने जा रही थी। तभी महिलाओं के नाचगाने के दौरान रास्ते में एक समुदाय विशेष के 10-15 लड़कों का समूह आया और युवतियों और महिलाओं से अभद्रता करने लगा।

महिलाओं द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपितों ने उनसे मारपीट कर उन्हे अपमानित किया। धारदार हथियारों से महिलाओं को रिपोर्ट नहीं कराने की धमकी भी दी। इस दौरान कांता देवी रैगर, निर्मला देवी व जयसिंह घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, दूसरे पक्ष के जाकिर हुसैन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शाम को पांच बजे महिलाएं डीजे की तेज आवाज बजाकर चाक पूज करने जा रही थी।

इस दौरान उसके बेट ने उनसे मस्जिद में नमाज अदा होने का हवाला देकर डीजे बंद करने के लिए कहा। इस पर उसके साथ मारपीट की। बाद में आरोपितों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट की।

दोनों पक्षों के लोगों ने किया प्रदर्शन : घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग कोतवाली थाने पहुंचे। वहां उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक शहर सुभाषचंद मिश्रा ने दोनों पक्षों से समझाइश की। पुलिस ने एक पक्ष के आफताब खान को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

शहर में शाम को चाक पूजन करने जा रही महिलाओं से धार्मिक स्थल के सामने डीजे बंद कराने की बात को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासुनी व मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने परस्पर छेड़छाड़ व मारपीट के मामले दर्ज कराए हैं। दोनों में आपसी समझाइश करा मामला शांत करा दिया है।
सुभाषचंद्र मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक शहर

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Crime: गांव में घर में अकेली युवती की हत्या के दोषी को उम्रकैद, फटा शादी का कार्ड बना ‘अहम सुराग’

Sawai Madhopur: रील का शौक पड़ा भारी, बहन को बचाने के चक्कर में भाई की भी गई जान; परिवार में मचा कोहराम