सवाई माधोपुर

महिला शिक्षा पर रहेगा जोर

अप्रेल से शुरू होगी योजना, साक्षरों को मिल सकेगा आठवीं पास का प्रमाणपत्र
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2018, 7:05 PM IST
patrika
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय महिला स्मृति मंच की ओर से महिला दिवस पर अरिहंत कॉलोनी में हुई संगोष्ठी में मौजूद महिलाएं।

सूरवाल. जिले में साक्षरता विभाग की ओर से निरक्षरों को साक्षर करवाने का काम किया जा रहा है, लेकिन अगले माह से जिले में समतुल्यता परीक्षा कार्यक्रम शुरू होने की संभावना है, जिसमें साक्षरता विभाग द्वारा पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण के बाद आठवीं की पढ़ाई करवाई जाएगी और समतुल्यता परीक्षा के बाद आठवीं पास का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर करीबन चार सौ शिक्षा प्रेरक लगे हुए हैं, लेकिन समतुल्यता कार्यक्रम अब तक शुरू नहीं हो पाने के कारण पांचवीं पास करने वाले साक्षर आगे की शिक्षा तक नहीं पहुंच पा रहे थे। साक्षरता विभाग तीसरी, पांचवीं और आठवीं की परीक्षा के बाद उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र जारी करता है। अप्रेल में समतुल्यता कार्यक्रम शुरू हो जाता है, तो पांचवीं के बाद साक्षरों को आठवीं की परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकेगा और पास का प्रमाणपत्र भी मिल सकेगा, जिससे वे आगामी पढ़ाई कर नौकरी एवं चुनावों में भाग ले सकेंगे। इस परीक्षा में साक्षरता विभाग का विशेष रूप से महिला शिक्षा पर फोकस रहेगा।
पिछले साल शुरू होना था ये कार्यक्रम साक्षरता विभाग की ओर से समतुल्यता परीक्षा कार्यक्रम पिछले साल ही शुरू करवाना था, लेकिन शिक्षा केन्द्रों पर शिक्षक के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षकों को लगाना था, जो विभाग को समय पर नहीं मिल पाए। इसे अप्रेल में शुरू करवाई जा रही है।
&जिले में महिला साक्षरता का ग्राफ बढ़ा है। महिला साक्षरता 47 प्रतिशत से अब 55 प्रतिशत हो गई है। साक्षरता प्रतिशत बढऩे के साथ ही ये महिलाएं जागरूक हो सकी हैं। स्वयं सहायता समूहों में भाग लेने लगी हैं। समतुल्यता कार्यक्रम शुरू होने के बाद महिला शिक्षा के कदम और बढऩे लगेंगे।
रामखिलाड़ी बैरवा, जिला साक्षरता अधिकारी, सवाईमाधोपुर


149 महिलाओं को बांटे निशुल्क गैस कनेक्शन


छाण. मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार गुरुवार को अल्लापुर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र पर 149 लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। इस अवसर पर सरपंच रामकिशन चौधरी ने कहा कि हमें पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए। सचिव हेमलता चौधरी ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। इसके अलावा हमें पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। भाजयुमो उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि लकड़ी को ईंधन के रूप में काम लेने से धुआं निकलता है, जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। कनिष्ठ लिपिक महावीर सिंह चौधरी ने पर्यावरण प्रदूषित होने से मानव को होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। वही इंडेन ग्रामीण वितरक के राजेश मथुरिया ने लोगों को घरेलू गैस के उपयोग एवं रखरखाव से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर जिला संदर्भ व्यक्ति बाबूलाल गुर्जर, मुकेश सैनी महेंद्र सैनी व सौदान सिंह सहित कई लोग थे।

Also Read
View All
राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Rajasthan Crime: गांव में घर में अकेली युवती की हत्या के दोषी को उम्रकैद, फटा शादी का कार्ड बना ‘अहम सुराग’

Sawai Madhopur: रील का शौक पड़ा भारी, बहन को बचाने के चक्कर में भाई की भी गई जान; परिवार में मचा कोहराम