श्योपुर

श्योपुर में पुलिस की सख्ती, बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को नहीं करने दिया प्रवेश

vd sharma-jitu patwari श्योपुर में पुलिस ने बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी शहर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 4:12 PM IST
Congress-BJP in a tussle over Ambedkar's name in MP
Congress-BJP in a tussle over Ambedkar's name- image social media

मध्यप्रदेश में दो विधानसभा सीटों श्योपुर की विजयपुर और सीहोर की बुधनी पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। यहां पुलिस सख्ती दिखा रही है। श्योपुर में तो पुलिस ने बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी शहर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ जोकि अभी जारी है। सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाता कम दिखे लेकिन दिन बढ़ने के साथ साथ यहां वोटर्स की लाइन लगते गई।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पुलिस ने श्योपुर में प्रवेश करने से रोक दिया। वे राजस्थान के झालावाड़ से कुंहाजापुर बार्डर पर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उनका कारवां रोक लिया। इस पर कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया। कुंहाजापुर बार्डर पर जीतू पटवारी करीब एक घंटे तक खड़े रहे लेकिन पुलिस ने उन्हें श्योपुर नहीं जाने दिया।

इधर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी पुलिस ने श्‍योपुर में प्रवेश नहीं करने दिया। शिवपुरी के रास्‍ते श्‍योपुर जा रहे शर्मा के काफिले को पुलिस ने सीमा पर ही रोक लिया।

Updated on:
13 Nov 2024, 4:12 PM IST
Published on: