श्योपुर

जमीनी विवाद में पिता की हत्या,बेटे को किया घायल

विजयपुर थाना क्षेत्र के लोसघानी के हार की घटना,फौजी समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज

less than 1 minute read
Jun 10, 2020
जमीनी विवाद में पिता की हत्या,बेटे को किया घायल
जमीनी विवाद में पिता की हत्या,बेटे को किया घायल

विजयपुर/श्योपुर
विजयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोसघानी में मंगलवार को जमीनी विवाद में नामजद लोगो ने एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। जबकि उसके बेटे को घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए विजयपुर अस्पताल में दाखिल करा दिया है। पुलिस ने फौजी सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रभारी टीआई विजयपुर अंशुल अरोरा ने बताया कि आरोपी और फरियादी पक्ष के लोग आपस में चाचा-ताऊ के भाई है। मंगलवार दोपहर 3 बजे के आसपास जब सोनू धाकड़ और उसका पिता आदिराम धाकड़ खेत पर ट्रैक्टर से चाटी चलवा रहे थे,तभी आरोपी संतोष धाकड़, अनार सिंह धाकड़, सिंहराम धाकड़ और नर्मदा बाई खेत पर पहुंच गए। जहां इनके बीच खेत की मेढ़ की मुड्ढी चाटी चलाने के दौरान तोडऩे संबंधी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान चारो आरोपियों ने मिलकर सोनू और उसके पिता आदिराम पर कुल्हाड़ी,सब्बल और डंडो से हमला बोल दिया। हमने में दोनो पिता पुत्र घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए विजयपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से नाजुक हालत में आदिराम को ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया। मगर ग्वालियर पहुंचने से पहले ही आदिराम की रास्ते में मौत हो गई।

Updated on:
09 Jun 2020 09:08 pm
Published on:
10 Jun 2020 07:03 am