शिवपुरी

भाजपा विधायक ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन के पैर छुए, VIDEO Viral

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा विधायक देवेंद्र कुमार जैन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया के पैर छूते नजर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2026, 8:37 PM IST
Feature image

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा विधायक देवेंद्र कुमार जैन और शिवपुरी-गुना से सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें 73 वर्षीय विधायक देवेंद्र जैन ने खुद से करीब 40 साल छोटे महाआर्यमन सिंधिया के पैर छू लिए। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दरअसल, शिवपुरी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र जैन महाआर्यमन सिंधिया समेत कई लोगों मंच पर मौजूद थे। जैसे ही मंच पर विधायक जी ने केक काटा। मौके पर मौजूद महाआर्यमन खड़े होकर ताली बजाने लगे। इसके बाद उन्होंने उम्र में छोटे महाआर्यमन सिंधिया के पैर छू लिए।

ये मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। विधायक देवेंद्र जैन का जन्मदिन 5 जनवरी 2026 को था। महाआर्यमन सिंधिया और देंवेंद्र जैन 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के कार्यक्रम में मौजूद थे। तब किसी ने महाआर्यमन सिंधिया को जन्मदिन की जानकारी दे दी। जिसके बाद महाआर्यमन ने बाजार भेजकर केक मंगवाया और मंच पर ही के कटवाया।

Updated on:
8 Jan 2026, 8:37 PM IST
Published on: