सीकर

बड़ा हादसा: सडक़ हादसे में दुल्हन के दो भाइयों सहित तीन की मौत, एक भाई जयपुर रेफर

राजस्थान के सीकर जिले के लोसल कस्बे में देर रात हुई भीषण दुर्घटना से से शादी की खुशियां भारी दुख में बदल गई।
less than 1 minute read
Feb 04, 2024
बड़ा हादसा: सडक़ हादसे में दुल्हन के दो भाइयों सहित तीन की मौत, एक भाई जयपुर रेफर
बड़ा हादसा: सडक़ हादसे में दुल्हन के दो भाइयों सहित तीन की मौत, एक भाई जयपुर रेफर

राजस्थान के सीकर जिले के लोसल कस्बे में देर रात हुई भीषण दुर्घटना से से शादी की खुशियां भारी दुख में बदल गई। यहां देर रात एक तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे पोल में घुस गई। जिसमें दुल्हन के एक चेचेरे व एक ममेरे भाई सहित तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा डीडवाना रोड पर देर रात करीब दो बजे हुआ। यहां गणगौर होटल के पास कार एक बड़े पोल से टकरा गई। जिसमें सवार चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से लोसल सीएचसी लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौलासर निवासी धर्मेंद्र जाट पुत्र भंवरलाल (19) लोकेश जाट (20) पुत्र ईश्वरराम तथा झुंझुनूं के परसरामपुरा निवासी शीशराम ओला पुत्र जयराम (20) की मौत हो गई। जबकि घायल सुनील जाट (15) को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीकर रैफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आज थी बहन व मामा की शादी
जानकारी के अनुसार मृतक शीशराम की दो चचेरी बहनों की आज ही शादी है। जबकि मृतक लोकेश दुल्हन की मौसी का बेटा व घायल सुनील दुल्हनों का सगा भाई है। वहीं, धर्मेन्द्र लोकेश की बुआ का बेटा है।

कोहरा व रफ्तार वजह, कार का निकला कचूमर
हादसा बेहद जबरदस्त था। जिसमें कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह रात का कोहरा व कार की तेज रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस की मानें तो यही हादसे की वजह हो सकती है।

Updated on:
04 Feb 2024 01:05 pm
Published on:
04 Feb 2024 12:36 pm