। देश को जाति के नाम पर नहीं बांटना चाहिए। कैलाश खरबास ने कहा कि राजनीति कभी गंदी नहीं होती है लेकिन नेता जरूर गंदी राजनीति करते हैं।
खंडेला. चेंजमेंकर महाअभियान के तहत कस्बे के उदयपुरवाटी मार्ग पर स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में संचालित चंदा कम्प्यूटर सेंटर में टॉक-शो आयोजित किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन कहा कि स्वच्छ राजनीति के लिए देश के सिस्टम में बदलाव करना बहुत ही आवश्यक हो गया है। जातिवाद व वंशवाद को खत्म करना होगा। किशनलाल सोनी ने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा देश कभी उन्नति नहीं कर सकता। देश को जाति के नाम पर नहीं बांटना चाहिए। कैलाश खरबास ने कहा कि राजनीति कभी गंदी नहीं होती है लेकिन नेता जरूर गंदी राजनीति करते हैं। स्वच्छ राजनीति के लिए पत्रिका ने महाअभियान चलाकर पुन्य का कार्य किया है। व्यापारी अरविंद कुमार ने कहा कि स्वच्छ राजनीति की शुरुआत मतदाताओं से होती है जब तक मतदाता स्वच्छ राजनीति के पक्ष में धर्म व जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर मतदान नहीं करेंगे तब तक देश में बदलाव संभव नही है। समाजसेवी ओमप्रकाश सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, फूल सिंह आदि ने कहा कि स्वच्छ राजनीति के लिए लोकतंत्र की प्रथम पीढ़ी मतदाता को शिक्षित जागरुक व मजबूत बनाना होगा। कार्यक्रम के आखिर में सभी ने निष्पक्ष मतदान, स्वच्छ राजनीति करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान निखिल शर्मा, नवीन सांखला, चन्द्रप्रकाश सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, नाथूलाल रोयलवाले, किशनलाल सोनी, सुरेन्द्र जैन, भोलूराम, अब्दुल सलाम, अरविन्द कुमार, कैलाश खरबास, नारायण मोदी, गुलाब अग्रवाल, महेन्द्र सिंह, अजय कसाणा, महेन्द्र सैनी, राम सिंह सैनी, दीपक अग्रवाल, राजेन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे।
युवाओं को आगे आना होगा
दांतारामगढ़. भौरडों का बास गांव में चेंजमेकर महा अभियान के तहत युवाओं व महिलाओं ने भागीदारी निभाते हुए चौपाल लगाई। चौपाल में संयोजक की भूमिका निभाते हुए भरतसिंह ने महाअभियान के उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा स्वच्छ राजनीति के लिए अच्छी छवि वाले उच्च शिक्षित युवाओं को आगे आना होगा। इस दौरान राजनीति में अपराधिक छवि के व्यक्ति का बहिष्कार करने तथा शिक्षित व ईमानदार व्यक्ति को राजनीति में लाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मौजूद सदस्यों ने एक दूसरे को श्रीफल भेंट किए व लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध किया। अभियान में प्रतिभागी चेंजमेकर के तौर पर नरेन्द्र सिंह, सुशील कुमार शर्मा, शिम्भूसिंह, घनश्याम का चयन किया गया। बैठक के दौरान बाबू लाल शर्मा, मुनीर खां, सुशील कुमार, लिछमा देवी, सोनू शर्मा, प्रवीण सिंह, भरत सिंह आदि उपस्थित रहे।
शैक्षणिक योग्यता हो अनिवायर्
फतेहपुर. राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महअभियान के तहत नारसरा गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ताराचंद शर्मा ने कहा कि जनता जागरूक होगी तभी राजनीति स्वच्छ होगी। अन्यथा स्वच्छता की बात बेमानी साबित होगी। बाबूलाल ने कहा कि पढ़े लिखे उम्मीदवार को टिकट मिलनी चाहिए। इसके लिए चुनाव आयोग को शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करनी चाहिए। झाबरमल ने कहा कि जातीय समीकरण से ऊपर उठकर टिकट वितरण होना चाहिए। यह गलत चलन हो गया है कि जिस जाति के लोग ज्यादा होते हैं पार्टियां उन्हें ही टिकट देती है। इस दौरान लोगों ने कहा कि आयु सीमा भी निर्धारित होनी चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा आगे आ सकें। इस दौरान लोगों ने कहा कि वंशवाद की राजनीति बंद होनी चाहिए व स्थानीय उम्मीदवार होना चाहिए। पार्टियां अपने हित के लिए हर किसी व्यक्ति को टिकट दे देती है। इस दौरान शिशुपाल सिंह नारसरा, शंकर स्वामी, तारांचद शर्मा, बाबूलाल जांगिड़, झाबर, दौलाराम, चेतनराम, बेगाराम, देवी सिंह, मोहन सिंह, सुभाष, विद्याधर, रामकुमार, जैताराम, सोहनराम, रामनिवास, नानकराम डोटासरा, बजरंगलाल, ओमप्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।