Weather Update: मौसम विभाग की एक रिपोर्ट में अनुमान है कि सितंबर में देश में कम दबाव का सिस्टम बनने की वजह से मानसून तय वक्त से कुछ ज्यादा समय तक देश में बना रह सकता है।
Monsoon Farewell: दक्षिणी हवाएं चलने से प्रदेश में मौसम शुष्क होने लगा है। आंशिक बादल छाने से मौसम केन्द्रों पर तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार चार दिन बाद सीकर सहित कई इलाकों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ जाएगी। सीकर में गुरुवार सुबह से आंशिक बादल छाए और बारिश के आसार नजर आए। दोपहर में धूप निकलने से गर्मी रही। शाम को मौसम सुहाना रहा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की एक रिपोर्ट में अनुमान है कि सितंबर में देश में कम दबाव का सिस्टम बनने की वजह से मानसून तय वक्त से कुछ ज्यादा समय तक देश में बना रह सकता है। यह रिपोर्ट चिंता पैदा करने वाली भी है, क्योंकि सितंबर के मध्य के साथ ही फसलों का पकना भी शुरू होता है। धान, कपास, सोयाबीन, मक्का और दालों की फसल पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि रबी की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।