सीकर

अब भीड़भाड़ से दूर सुकून के लिए ग्रीन एरिया जोन में में बढ़ रहा रिजोर्ट कल्चर

Mar 05, 2026
Feature image

सीकर. बदलते दौर में लोगों की घूमने की आदतों के साथ रहने की आदतों में भी तेजी से बदलाव आ रहा है। अब भीड़भाड़ वाले इलाकों के बजाय सुकून वाले इलाके पहली पसंद बन रही है। यही वजह है कि शेखावाटी में हर्ष, जीणमाता, मण्डावरा, खंडेला, शाकम्भरी व नीमकाथाना इलाके में लगातार रिजोर्ट कल्चर बढ़ रहा है। मंडावा के अलावा शेखावाटी में 20 से अधिक प्रोजेक्टों में बुकिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। रिजोर्ट कल्चर की वजह से निवेशकों के अलावा धार्मिक पर्यटन को बूस्टर डोज मिल रहा है।

ऐसे समझें निवेश से लेकर धार्मिक पर्यटन को...

1. लगातार बढ़ रहा निवेश:

हर्ष, जीणमाता, मण्डावरा, खंडेला, शाकम्भरी, नीमकाथाना आदि क्षेत्रों में कई रियल एस्टेट कंपनियों की ओर से रिजोर्ट के लिए लगातार कॉलोनी विकसित की जा रही है। इससे सीकर जिले में लगातार निवेश बढ़ रहा है। भविष्य में इन प्रोजेक्टों के शुरू होने पर स्थानीय लोगों को रोजगार भी आसानी से मिल सकेगा।

2. धार्मिक पर्यटन:

रिजोर्ट कल्चर की वजह से खाटूश्यामजी, सालासर, जीणमाता, हर्ष व शाकम्भरी आदि स्थानों पर आने वाले भक्तों को भी काफी फायदा मिल रहा है। दिल्ली निवासी श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों शाकम्भरी व हर्ष इलाके की रिजोर्ट के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि इससे अपने आराध्यों के दर्शन के साथ पूरे परिवार की आऊटिंग भी हो जाती है।

3. बढ़ रहा नाइट ट्यूरिज्म:

हर्ष, शाकम्भरी आदि क्षेत्रों में बने रिजोर्ट की वजह से शेखावाटी में भी नाइट ट्यूरिज्म लगातार बढ़ रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि यदि सरकार की ओर से हर्ष इलाके में आधुनिक तरीके लाईटिंग लगाकर सौन्दर्यकरण किया तो इससे और फायदा मिल सकता है।

टॉपिक एक्सपर्ट....

कोरोना के बाद लोगों की कई तरह की आदतों में बदलाव आया है। लोगों की ओर से ग्रीन एरिया के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य वाले स्थानों को काफी पंसद किया जा रहा है। शेखावाटी में भी धार्मिक पर्यटन की वजह से रिजोर्ट कल्चर काफी तेजी से बढ़ रहा है। इससे निवेश के साथ धार्मिक पर्यटन में लगातार इजाफ देखने को मिल रहा है।

दीपक पारीक, रियल एस्टेट मामलों के विशेषज्ञ

Updated on:
05 Mar 2026 01:20 pm
Published on:
05 Mar 2026 01:20 pm