रायपुर

पीएम मोदी ने शेखावाटी के इन जनप्रतिनिधियों को दी शानदार सीख, अब ये इस पर काम करें तो बने बात

सांसद सुमेधानंद व जिला प्रमुख अपर्णा रोलण ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

less than 1 minute read
Dec 10, 2016

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांवों की सरकार के मुखियाओं को गांव-ढाणियों को कैशलेस करने की सीख दी है। सांसद सुमेधानंद जिला प्रमुख अपर्णा रोलण ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।


इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि नोटबंदी के लिए जनप्रतिनिधि गांवों में जाकर लोगों को समझाए। गांव के लोग भी कैशलेस हो, इसके लिए पहल करने की आवश्यकता है। प्रत्येक जिले में एेसे आदर्श गांव भी बने। इस दौरान सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने प्रदेश की पेयजल समस्या के बारे में बताया।


सांसद ने प्रधानमंत्री से केन्द्रीय बजट में सीकर जिले को पेयजल के लिए विशेष बजट देने की मांग की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सांसद व जिला प्रमुख से नोटबंदी को लेकर फीडबैक लिया।


इस दौरान चूरू जिला प्रमुख हरलाल सहारण, जोधपुर जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, भरतपुर जिला प्रमुख बीना सिंह, पाली जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी व सिरोही जिला प्रमुख पायल मौजूद रहीं। आखिर में सीकर जिला प्रमुख अपर्णा रोलण ने प्रधानमंत्री को अपने हाथ से बनी पेंटिंग भी दी।

Published on:
10 Dec 2016 11:17 am
Also Read
View All