सीकर

कांग्रेस में मुख्यमंत्री की लड़ाई, भाजपा बिना दूल्हे की बारात, 200 सीटों पर चुनाव लड़ आरएलपी बनाएगी सरकार: बेनीवाल

सीकर. आरएलपी (राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने अगले साल विधानसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 200 सीटों से लडऩे के साथ सरकार बनाने का दावा किया है।

2 min read
Nov 04, 2022
कांग्रेस में मुख्यमंत्री की लड़ाई, भाजपा बिना दूल्हे की बारात, 200 सीटों पर चुनाव लड़ आरएलपी बनाएगी सरकार: बेनीवाल

सीकर. आरएलपी (राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने अगले साल विधानसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 200 सीटों से लडऩे के साथ सरकार बनाने का दावा किया है। सीकर में सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दो फाड़ हो गए हैं और विपक्ष की भूमिका में नाकाम रही भाजपा बिना दूल्हे की बारात है। ऐसे में सड़क से लेकर विधानसभा व लोकसभा सदन तक जनहित के मुद्दे उठाने वाले आरएलपी ही उम्मीद व विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में कोशिश रहेगी कि प्रदेश की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ा जाए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व भाजपा से गठबंधन नहीं करने की घोषणा भी की। कहा कि चुनाव इन दोनों दलों ने आरएलपी को तोडऩे की कोशिश की है। ऐेसे में जो राजनीतिक दल इन दोनों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होगा, उनसे ही गठबंधन के बारे में सोचेंगे।

कांग्रेस व भाजपा पर साधा निशाना, शेखावाटी में रैली की घोषणा
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए अशोक गहलोत व सचिन पायलट में घमासान चल रहा है। भ्रष्टाचार के साथ मंत्री व उनके परिवार के लोग बलात्कार के मामलों में फंसे हैं। भाजपा के लिए कहा कि किसानों व अग्निपथ के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने किसानों व युवाओं के साथ अन्याय किया है। वहीं, प्रदेश में भी भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस से हाथ मिला रखा है। बेनीवाल ने कहा कि दोनों सरकारों के खिलाफ जनहित के मुद्दों पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल अब झुंझुनूं में बड़ी रैली करेगा। कहा कि उन्हें शेखावाटी व शेखावाटी को उनसे बहुत उम्मीदें है। मारवाड़ की तरह शेखावाटी भी आरएलपी के लिए तैयार हो रहा है।

पत्रिका संपादक कोठारी के लेख का किया जिक्र
कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आरएलपी सुप्रीमो ने राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी के लेख का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह लेख उन्होंने पढ़ा था। उसे पढऩे पर पता चलता है कि प्रदेश सरकार किस तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। बेनीवाल ने कहा कि लेख से पता चल जाएगा कि राजस्थान में लोकतंत्र बचा ही नहीं है।

Updated on:
04 Nov 2022 12:16 pm
Published on:
04 Nov 2022 12:00 pm
Also Read
View All