सीकर

कजाकिस्तान में सीकर के मेडिकल छात्र की मौत, 8 जून को घर आने के लिए करवा लिया था टिकट

सीकर जिले के एमबीबीएस छात्र की कजाकिस्तान के एक मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार ने मेडिकल कॉलेज के छात्रवास प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Mar 29, 2026
sikar mbbs student death
फोटो पत्रिका नेटवर्क

सीकर। जिले के एमबीबीएस छात्र की कजाकिस्तान के एक मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार ने मेडिकल कॉलेज के छात्रवास प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मई महीने में कांवट निवासी छात्र कनिष्क की एमबीबीएस की पढाई पूरी हो चुकी थी और इसी वर्ष 8 जून को घर आने के लिए टिकट भी करवा लिया था।

पिता किशनलाल सैनी ने बताया कि कजाकिस्तान में उनके बेटे कनिष्क सैनी की 16 मार्च की रात पांच मंजिला भवन से गिरने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उन्होंने 2021 में काराकंधा मेडिकल यूनिवर्सिटी, कजाकिस्तान में एमबीबीएस के लिए भेजा था। 16 मार्च की रात 2.30 बजे को हॉस्टल संचालक महेंद्र हरितवाल का फोन आया और उन्होंने बताया कि छात्र पांचवीं मंजिल से कूद गया है।

लेपटॉप, मोबाइल व अन्य चीजें नहीं दी

छात्र के ताऊ रामप्रसाद सैनी, मामा शीशराम सैनी कजाकिस्तान गए, लेकिन मेडिकल कॉलेज व हॉस्टल संचालकों ने घटना स्थल नहीं दिखाया। बच्चे का लेपटॉप, सामान, मोबाइल व अन्य चीजें नहीं दी गई है।

परिजनों ने लगाया यह आरोप

परिवार का आरोप है कि पोस्टमार्टम बिना परिजनों के पहुंचे ही कर दिया उन्होंने जब बच्चे के शव को घर आने पर देखा तो शरीर पर कहीं भी कोई चोट नहीं थी। हालांकि अभी तक मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।

कजाकिस्तान में MBBS स्टूडेंट की हुई थी दर्दनाक मौत

गौरतलब है कि कजाकिस्तान में लक्ष्मणगढ़ के निवासी 23 वर्षीय छात्र ऋषिराज बारैठ की 6 जनवरी 2026 को एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दो अन्य मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऋषिराज वहां एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था। वहीं इसी हादसे में बहरोड़ के गांव नांगल खोड़िया निवासी राहुल यादव की भी मौत हो गई थी।

राहुल अपने 4 दोस्तों के साथ कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में घूमने गया था। इसी दौरान अल्माटी शहर के पास एक गांव में उनकी कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राहुल और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहुल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और आईसीयू में रखा गया, लेकिन 9 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Updated on:
29 Mar 2026 07:55 pm
Published on:
29 Mar 2026 07:55 pm
Also Read
View All
‘4 बजे उठा तो नहीं दिखी पत्नी’, सीकर में शादी के 3 महीने बाद ज्वेलरी और नकदी लेकर लापता हुई विवाहिता, थाने पहुंचा पति

ICSI CS Result 2026: सीएस फाइनल में राजस्थान की बेटी ने हासिल की पहली रैंक, प्रदेश का बढ़ाया सम्मान

‘राहुल गांधी को चुनौती, विश्व युद्ध की भविष्यवाणी’, राजस्थान पहुंचे स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने तीखे सवालों के दिए बेबाक  जवाब

सीकर के 10 सरकारी दफ्तरों में अचानक पहुंचे शासन उप सचिव, 69 कर्मचारी अनुपस्थित मिलते ही लिया बड़ा एक्शन!

‘रोटी मांगी तो बोले चावल खा लो…’ सीकर सैनिक स्कूल में बेटियों से धुलवा रहे कपड़े; भड़के परिजनों ने 20 सूत्री मांगों के साथ दी चेतावनी