सीकर

बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने आई महिला को दो बालिकाओं ने लूटा, एक को छुड़ाने के लिए दूसरी महिला से भिड़ी

शहर के व्यस्तम बाजार में दिन-दहाड़े दो बालिकाओं ने एक महिला के बैग से 50 हजार रुपए भरा पर्स चुरा लिया।

2 min read
Apr 20, 2018
two Minor girls thief 50 thousand from woman in market sikar

सीकर.

शहर के व्यस्तम बाजार में दिन-दहाड़े दो बालिकाओं ने एक महिला के बैग से 50 हजार रुपए भरा पर्स चुरा लिया। महिला को जब शक हुआ तो उसने पर्स निकालने वाली बालिका को मौके पर ही पकड़ लिया। इतने में उसके साथ मौजूद दूसरी बालिका महिला के पास पहुंची और उसको छुड़ाने के लिए महिला से उलझ गई। आपसी खींचतान में महिला के कान की सोने की बाली वहीं गिर गई जो ढूंढने पर भी नहीं मिली। लेकिन, इन बालिकाओं से बाद में पर्स वापस लेकर इनको पुलिस के हवाले कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार जेरठी निवासी विजय जांगिड़ और उनकी पत्नी महेश देवी सहित परिवार के बाकी सदस्य भी बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे थे। विजय जांगिड़ ने बताया कि उसकी बेटी की शादी है। इसलिए वे लोग शादी का सामान खरीदने के लिए सीकर आए थे। वह गाड़ी पार्क करने के लिए साइड में गया हुआ था। इधर, बावड़ी गेट, चिरंजी पनवाड़ी की गली के पास जब उनकी पत्नी महेश देवी और बाकी महिलाएं सामान खरीद रही थी तो एक ठेले के पास एक बालिका ने उसके बैग में रखा पर्स चुपके से निकाल लिया।

Read More :


महिला जब दुकानदार को पैसे देने लगी तो पता चला कि बैग में पर्स नहीं है। उसने देखा कि उसके पास खड़ी एक बालिका वहीं पर्स लेकर दौड़ रही है। महिला के चिल्लाने पर लोगों ने भाग कर उसे पकड़ा और पीडि़त महिला के पास ले आए। इसके बाद बालिका उस महिला से उलझने लगी तो उसे छुड़ाने दूसरी बालिका भी महिला के पास आ पहुंची। तीनों के बीच आपसी छीना-झपट्टी में महिला के कान की सोने की बाली वहीं भीड़ में गिर गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को रुपयों भरा पर्स वापस लौटाते हुए संदिग्ध बालिकाओं को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।

Published on:
20 Apr 2018 10:56 am