सिरोही

सरूपगंज रोहिडा रोड पर सवारी जीप पलटी, हादसे में छह हुए घायल

ओवरलोड सवारियां भरकर धड़ल्ले से गुजर रहे वाहन, जिम्मेदारों की अनदेखी
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2022, 3:26 PM IST
सरूपगंज रोहिडा रोड पर सवारी जीप पलटी, हादसे में छह हुए घायल
सरूपगंज रोहिडा रोड पर सवारी जीप पलटी, हादसे में छह हुए घायल

सरूपगंज. सरूपगंज से रोहिडा जाने वाले मार्ग पर रविवार को सुबह मजदूरी के लिए आ रहे मजदूरों की जीप अचानक पलट गई, जीप में सवार 6 जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सरूपगंज रोहिडा रोड पर रविवार को सुबह क्षेत्र के अलग-अलग गांव से मजदूरी करने आ रहे मजदूरों से भरी जीप अचानक सरूपगंज रोहिडा मार्ग पर पलट गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सरूपगंज अस्पताल लाया गया, जहां घायल मुन्नाराम पुत्र नानाराम भील, गुलाबचंद पुत्र गेनमल, थावियाराम पुत्र नारायण, मीठालाल पुत्र धर्माराम, नारायण पुत्र ओटाराम कुम्हार व रावाराम घायल हुए। घायलाें को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को आबूरोड रैफर किया गया ।हादसों का मुख्य कारण ओवरलोड सवारियां, परिवहन विभाग की अनदेखी

जानकारी के मुताबिक जीप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी जाती है, जो हादसे का मुख्य कारण है। जबकि इस ओर परिवहन विभाग का ध्यान नहीं है। स्वरूपगंज से आदिवासी इलाकों में चलने वाले सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां भरी होती है। चालक ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए क्षमता से अधिक सवारियां भर लेते है। कई बार तो जीप के ऊपर और आगे बोनट पर भी सवारियों को बिठा लेते हैं। ऐसे में इन ओवरलोड वाहनों से यात्रियों की जान जोखिम में रहती है। इसके बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने आंख मूंद रखी है।

फोटो - सरूपगंज. अस्पताल में घायलों का उपचार करते चिकित्सक।

Published on: