जयपुर

मुख्यमंत्री ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंस से नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. उदयपुर के प्रतापनगर में नवनिर्मित प्रधान कार्यालय एवं शाखा भवन तथा सहकार भवन चंदेरिया, चित्तौड़गढ़ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक सबके लिए-सब एक के लिए का सहकारिता का नारा कोविड-19 संक्रमण के इस दौर में एकदम सटीक बैठता है। संकट की इस घड़ी में हर गरीब किसान को सहकारिता से जोड़कर इस नारे को यथार्थ रूप से धरातल पर उतारने की जरूरत है।

2 min read
Jul 08, 2020
मुख्यमंत्री ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंस से नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंस से नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण
गरीब किसान को सहकारिता से जोड़े: गहलोत

जयपुर 8 जुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. उदयपुर के प्रतापनगर में नवनिर्मित प्रधान कार्यालय एवं शाखा भवन तथा सहकार भवन चंदेरिया, चित्तौड़गढ़ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक सबके लिए-सब एक के लिए का सहकारिता का नारा कोविड-19 संक्रमण के इस दौर में एकदम सटीक बैठता है। संकट की इस घड़ी में हर गरीब किसान को सहकारिता से जोड़कर इस नारे को यथार्थ रूप से धरातल पर उतारने की जरूरत है।

इस वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाते हुए इसे हर व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा किसानों को इससे जोड़ें ताकि उन्हें सहकारिता का लाभ मिल सके। उन्होंने अपने कार्यकाल में सहकारी क्षेत्र में किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि सहकारिता में नवाचारों से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। ऑनलाइन पंजीयन के साथ ही ऑनलाइन ऋण वितरण किया जा रहा है। करीब 8 लाख नए किसानों को पहली बार फसली ऋण से जोड़ा गया। वर्ष 2020-21 में भी 2 लाख 93 हजार नए किसानों को फसली ऋण से जोड़ा गया है। इनमें से एक लाख 60 हजार किसानों को 248 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए गए। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सहकारी अल्पकालीन फसली ऋण चुकाने की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ाने के साथ विभाग के कार्यों की जानकारी दी। सहकारिता राज्य मंत्री टीकाराम जूली प्रमुख शासन सचिव सहकारिता कुंजी लाल मीणा ने बताया कि दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. के नवनिर्मित प्रधान कार्यालय एवं शाखा भवन के निर्माण पर एक करोड़ 96 लाख जबकि सहकार भवन चंदेरिया, चित्तौड़गढ़ के भवन निर्माण पर एक करोड़ 22 लाख रुपए की लागत आई है।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव राजीव स्वरूप, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य, सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त महेन्द्र सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

Published on:
08 Jul 2020 09:18 pm
Also Read
View All