पत्रिका विशेष

प्रसाद में मिलावट धार्मिक आस्था पर हमला, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद लड्डू में उपयोग होने वाले घी में पशुओं की चर्बी मिलाने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को फ्रीडम पार्क में हिन्दू राष्ट्र जागृति आंदोलन के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Sep 30, 2024

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद लड्डू में उपयोग होने वाले घी में पशुओं की चर्बी मिलाने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को फ्रीडम पार्क में हिन्दू राष्ट्र जागृति आंदोलन के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। test12:17

इस अवसर पर राष्ट्रधर्म संगठन के संस्थापक संतोष केंचाम्बा ने कहा कि प्रसाद में पशुओं की चर्बी मिलाना न केवल एक मिलावट है, बल्कि हिंदुओं की धार्मिक आस्था पर जानबूझकर किया गया हमला है। यह हिंदुओं के साथ किया गया विश्वासघात है। यह षड्यंत्र का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें

Ahmedabad Plane Crash में मौतों की संख्या क्यों बढ़ी, अमित शाह ने बताया कारण

हिंदू जनजागृति समिति के बेंगलूरु जिला समन्वयक शरत कुमार ने कहा कि दोषियों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने तत्कालीन जगन मोहन रेड्डी सरकार और उनके पिता राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल में तिरुपति मंदिर से संबंधित सभी निर्णयों की जांच की मांग की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय असंगठित पुरोहित कार्मिक परिषद के सचिव डॉ. महेश कुमार बी.एन, आजाद ब्रिगेड के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश गौड़ा, हिंदू नेता वेंकटस्वामी रेड्डी, ज्योति गौड़ा आदि उपस्थित थे।

I'm testing cms caching

ये भी पढ़ें

जब पहली बार कोर्ट में पेश हुआ था कोई पीएम, जज के सामने दी गई थी कुर्सी, फैसले ने मोड़ दिया था देश का इतिहास
Updated on:
02 Jul 2025 12:18 pm
Published on:
30 Sept 2024 05:13 pm
Also Read
View All