अब जाकर सुध ली: ओल्ड एबी रोड की लाईटें ठीक कराई
नवरात्रि में पूरा नगर जमगम नजर आएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों से की जा रही है। साथ ही नगरपालिका भी व्यवस्थाएं सुधारने में लगी है। महीनों से बंद पड़ी ओल्ड एबी रोड की स्ट्रीट लाइटों को नगर पालिका अब ठीक करवा रही है। ताकि नवरात्रि महोत्सव में पूरे ओल्ड एबी रोड सहित अन्य जगह रोशनी के पर्याप्त इंतजाम हो सके है। सफाई को लेकर भी काम चल रहा है।
हालांकि महीनों से ओल्ड एबी रोड की लाइटें बंद पड़ी थी। लेकिन परिषद के जिम्मेदारों को बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें पहले नजर नहीं आई। ऐसे में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता था। सिटी थाने से लेकर गुना बायपास तक अधिकांश लाइटें बंद पड़ी है। जिन्हें अब सुधारा जा रहा है। साथ ही विभिन्न झांकी समितियां भी अलग से डेकोरेशन में लगी है। ऐसे में नवरात्रि में नगर जगमग नजर आएगा। हालांकि अब भी कई क्षेत्र में लाइटें नहीं होने से काफी परेशानी होती है। लेकिन कोई व्यवस्था नहीं करा पा रहा है।
बस स्टैंड से लेकर मुख्य सुठालिया रोड तक पा पूरा बायपास मार्ग पर घनघोर अंधेरा पसरा रहता है। तीन किमी लंबे मार्ग में दर्जनभर लाइटें भी नजर नहीं आती है। इनमें भी कई बंद पड़ी है। बड़ी संख्या में इस क्षेत्र में स्कूल की छात्राएं रहती है। ऐसे में शाम को छात्राओं को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन कोई यहां पर्याप्त लाइटें तक नहीं लगवा पा रहे है।