खेल

T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, भगवा रंग और तिरंगे ने बढ़ाई खूबसूरती

टीम इंडिया के किट स्पॉंसर एडिडास ने सोमवार को टी20 वर्ल्डकप 2024 से पहले भारतीय टीम की टी20 जर्सी को लॉन्च किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2024, 8:19 PM IST
adidas launches team india new-jersey

Team India New Jersey Launched: 2 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज के मेजबानी में आयोजित होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम तैयार हैं। टीम इंडिया ने अपनी नई जर्सी भी लॉन्च कर दी है। एडिडास ने सोमवार को शानदार तरीके से टीम इंडिया की वर्ल्ड कप 2024 के लिए नई जर्सी को लॉन्च किया।

बीसीसीआई ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर टीम इंडिया की जर्सी लॉन्च की। इस वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, कुलदीप यादव और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया की जर्सी हेलीकॉप्टर से लॉन्च होती है और रोहित शर्मा, कुलदीप और जडेजा इस देखते रह जाते हैं। नई जर्सी के ऊपर सफेद पट्टी दिख रही है और बीच में नीला रंग है जबकि बाहों पर भगवा कलर नजर आ रहा है। गले पर तिरंगा चारों ओर बना हुआ है, जो इसकी खूबसुरती को बढ़ाता है।

ICC Men's T20 World Cup के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज।

रिजर्व खिलाड़ी- रिंकू सिंह, शुभमन गिल, खलील अहमद और आवेश खान।

Updated on:
6 May 2024, 8:19 PM IST
Published on: