श्री गंगानगर

बैंक में बने ‘आधार’ ने फंसाया बीच मझधार…

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 9:10 PM IST
complaint
complaint


श्रीकरणपुर.

नामांकन के एक सप्ताह बाद भी यूआईडीएआई की साइट पर डेटा अपलोड नहीं होने से परेशान लोगों ने शुक्रवार को एसबीआई प्रबंधक को शिकायत की। उनका कहना है कि इससे उनके जरूरी कार्य भी अवरुद्ध हो गए हैं। उधर, बैंक प्रबंधन के मुताबिक किसी विवादित प्रकरण के चलते यूआईडीएआई ने सुपरवाइजर की आईडी ब्लॉक कर दी है।

जाएं तो जाएं कहां...
नगरपालिका के निकट स्थित एसबीआई (पूर्व एसबीबीजे) में शुक्रवार को गांव तीन एफसी मुकन के चमकौरसिंह बराड़, मलका कौर, वार्ड तीन की संतो देवी, मोहन लाल, गांव भुट्टीवाला की संतो रानी आदि ने प्रबंधक श्रवण व्यास को बताया कि उन्होंने 26 से 28 जुलाई के मध्य बैंक में कार्यरत आधार सुपरवाइजर से आधार कार्ड के लिए नामांकन करवाया। मौके पर उन्हें इस संबंध में रसीद भी दे दी गई। अब एक सप्ताह बीतने के बाद भी उनका डेटा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की साइट पर उपलब्ध नहीं है। इससे सुपरवाइजर की ओर से जारी की गई रसीद अनुपयोगी हो गई है। वहीं दुबारा नामांकन नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने बैंक प्रबंधक से समस्या हल करने की मांग की।

इसमें बैंक का कोई कसूर नहीं...

'यूआईडीएआई ने बैंक में कार्यरत आधार सुपरवाइजर सुलोचना देवी की आईडी ब्लॉक कर दी है। इससे 26 जुलाई के बाद तीन-चार दिनों में नामांकित आधार कार्डों का डेटा विभागीय साइट पर अपलोड नहीं हो सका है। ऐसा चार माह पहले आधार कार्ड दुरुस्तीकरण में फर्जी दस्तावेज का उपयोग करने पर किया गया है। प्रकरण के मद्देनजर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 30 जुलाई को सुपरवाइजर का कम्प्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान बैंक में जमा कर लिया गया है। यूआईडीएआई पिछले चार माह में बने सभी आधार कार्डों में जुड़े दस्तावेजों की जांच भी कर रहा है।'
श्रवण व्यास, प्रबंधक एसबीआई श्रीकरणपुर।

Published on:
Also Read
View All