श्री गंगानगर

ग्यारह नए कोरोना रोगी आए सामने

इलाके में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार सुबह मिली कोरोना सैंपल जांच रिपोर्ट में ग्यारह नए रोगी सामने आए। इनमें सात रोगी जिला मुख्यालय पर तथा शेष चार रोगी गांव सात एलसी, श्रीकरणपुर के वार्ड नौ और सादुलशहर के वार्ड तेरह में मिले हैं। इनमें अधिकांश रोगी पूर्व में संक्रमित पाए गए रोगी के संपर्क में ही आए हैं।
less than 1 minute read
ग्यारह नए कोरोना रोगी आए सामने
ग्यारह नए कोरोना रोगी आए सामने

-इस बार जिला मुख्यालय के मुकर्जी नगर, गांधीनगर, अग्रसेन नगर, गजानंद विहार और एन ब्लॉक तथा सात एलसी, श्रीकरणपुर और सादुलशहर में मिले नए रोगी
श्रीगंगानगर. इलाके में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार सुबह मिली कोरोना सैंपल जांच रिपोर्ट में ग्यारह नए रोगी सामने आए। इनमें सात रोगी जिला मुख्यालय पर तथा शेष चार रोगी गांव सात एलसी, श्रीकरणपुर के वार्ड नौ और सादुलशहर के वार्ड तेरह में मिले हैं। इनमें अधिकांश रोगी पूर्व में संक्रमित पाए गए रोगी के संपर्क में ही आए हैं।

इस तरह आए कोरोना के घेेरे में
सीएमएचओ डॉ. गिरधारीलाल मेहरड़ा ने बताया कि शनिवार को जिले में 11 और कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले हैं। इनमें अधिकांश पूर्व के रोगियों के संपर्क में रहे हैं। मुखर्जीनगर में मिला कोरोना रोगी पूर्व में पॉजिटिव मिले रोगी के संपर्क में था। वहीं गांधीनगर में पॉजिटिव मिले युवक का कोई संपर्क अथवा यात्रा इतिहास नहीं है। अग्रसेननगर में पूर्व में पॉजिटिव रहे रोगी के परिवार से ही नया पॉजिटिव रोगी सामने आया है। यह पूर्व के रोगी के संपर्क में था। गांव सात एलसी का रोगी पिछले कुछ दिन से गांव में नहीं होकर श्रीकरणपुर के एक गांव में है। वहीं श्रीकरणपुर के वार्ड नौ में मिला रोगी पूर्व में मिले रोगी के संपर्क में रहा है। गजानन्द विहार में दो पॉजिटिव रोगी मिले हैं। ये रोगी पूर्व में पॉजिटिव मिले रोगी के परिवार से ही है। इसी तरह एन ब्लॉक में दोनों पॉजिटिव मिले रोगी पूर्व में पॉजिटिव मिले रोगी के संपर्क में थे। सादुलशहर में मिले दोनों पॉजिटिव रोगी भी पूर्व में पॉजिटिव मिले रोगी के संपर्क में थे।

Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद