श्री गंगानगर

वृद्धाश्रम रोड पर हटाए कब्जे

नगर विकास न्यास प्रशासन ने सोमवार को वृद्धाश्रम रोड पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर दी।
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2018, 7:21 AM IST
encroachment

श्रीगंगानगर.

नगर विकास न्यास प्रशासन ने सोमवार को वृद्धाश्रम रोड पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर दी। इस रोड पर करीब अस्सी मकानों व दुकानों के आगे चार से पांच फीट का कब्जा दोनों तरफ है। न्यास सचिव कैलाशचन्द्र शर्मा ने बताया कि इस कब्जे को साफ होने से यह रोड दस फीट चौड़ी हो जाएगी। लंबे समय से इस रोड पर अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही थी, यहां तक कि तीन साल पहले हाइकोर्ट ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने वाली जनहित याचिका में इस रोड का भी उल्लेख किया था लेकिन न्यास ने इसे तोड़ा नहीं।


लगातार संपर्क पोर्टल पर आई शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने न्यास प्रशासन से इस संबंध में जवाब मांगा तो सोमवार को न्यास ने वहां अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। न्यास तहसीलदार स्वाति गुप्ता, एईएन रवीन्द्र जैन, जेईएन नितिश जांगिड़ की अगुवाई में इस टीम ने जैसे ही एक्सवेकेटर से अतिक्रमण तोडऩे शुरू किए तो लोगों ने खुद ही अपनी दुकानों और घरों के आगे बने चबूतरे हटा दिए। न्यास सचिव ने बताया कि इस अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।


सेतिया कॉलोनी में चार दिन बाद चलेगा पंजा
इधर, सेतिया कॉलोनी की मुख्य रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए यूआईटी ने चार दिन बाद अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस रोड पर दुकानदारों और मकान मालिकों को अवगत कराने के लिए मुनादी कराई जा रही है। न्यास सचिव ने बताया कि इस रोड पर करीब बारह से चौदह फीट अतिक्रमण होने से यह रोड संकरी हो गई है। ऐसे में लोगों को खुद ही कब्जे हटाने के लिए कहा जा रहा है, इसके बावजूद ऐसा नहीं होता है तो चार दिन बाद एक साथ एक्सकेवेटर और ट्रैक्टर ट्रॉलियां लगाकर कब्जा मुक्त कर दिया जाएगा।

Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन