श्री गंगानगर

पंजाब ड्रग्स माफिया ने लगाई थी फील्डिंग, पाक ड्रोन से खेप गिरी तो ढूंढने लगे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े

- श्रीगंगानगर जिले में सीमा पार से टूट नहीं रहा तस्करी का खेल, हेरेाइन के पैकेटों का इस बार पीले रंग की बजाय सफेद रंग में आई यह खेप, पंजाब के तीन और श्रीगंगानगर के दो आरोपी गिरफतार

2 min read


श्रीगंगानगर. अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अवैध मादक पदार्थो की तस्करी का सिलसिला थमा नहीं है। रावला थाना क्षेत्र गांव 2 केएडी के पास पाकिस्तानी ड्रोन ने बुधवार देर रात को दस किलो हेरोइन के बीस पैकेट गिराए और वापस पाक के लिए उड़ान भर दी। इस खेप के आने की सूचना पंजाब ड्रग्स माफिया को थी और इन्होंने बॉर्डर एरिया के संबंधित एरिया में फील्डिंग लगा ली। पैकेटों की संख्या अधिक होने पर पंजाब ड्रग्स माफिया के तीन आरोपी और श्रीगंगानगर के दो लोकल स्लीपर इस खेप को ढूंढने लगे। बॉर्डर एरिया से सटे इस खेत में आरोपियों की हलचल से मुखबिरों ने पुलिस को अलर्ट कर दिया। रावला पुलिस ने संबंधित एरिया की घेरेबंदी कर ली। गुरुवार जैसे ही सूर्यदेव के दर्शन हुए तो ड्रग्स माफिया ड्रोन से गिराई खेप को उठाने लगे तब पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पाक से आई इस खेप में पहली बार पीले रंग की बजाय सफेद रंग के पेपर का इस्तेमाल किया गया है। अब तक ड्रोन पर जितनी भी हेरोइन की खेप आई है वह पीले रंगे की प्लास्टिक की थैली का पैकेट बना होता रहा है।



मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी



जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि पुलिस के पास यह सूचना आई थी, इसके बाद रावला क्षेत्र गांव 2 केएनडी में आधा आधा किलोग्राम के बीस पैकेट बरामद किए। इन पैकटों में हेरोइन भरी हुई थी। इनका वजन किया गया तो यह दस किलोग्राम हुआ। इस हेरोइन की खेप की डिलीवरी के लिए पंजाब ड्रग्स माफिया सक्रिय था। उन्होंने बताया कि इन पैकेटों केा लेने के लिए आए पंजाब के जलालाबाद के रहने वालेगुप्रीत सिंह पुत्र राय सिंह, कीर्तन सिंह पुत्र बलजीत सिंह और सोनू सिंह पुत्र प्रेम सिंह को काबू किया गया। वहीं इन तीनों के साथ बॉर्डर एरिया तक पहुंचाने वाले लोकल स्लीपर रावला क्षेत्र गांव 2 केएनडी निवासी रंजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह और गांव 7 केएनडी हाल केसरीसिंहपुर क्षेत्र गांव धनूर निवासी रमेश उर्फ जोरा सिंह पुत्र तारा सिंह राय सिख को दबोच लिया। इन पांचों को गिरफतार किया गया है। पुलिस और बीएसएफ की टीम बॉर्डर एरिया में अन्य पैकेटों के बारे में पड़ताल करती नजर आई। वहीं पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। लंबे समय के बाद इतनी भारी तादाद में हेरोइन की डिलीवरी होना अधिकारियों के लिए भी चुनौती है।



Published on:
26 Mar 2026 11:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर