श्री गंगानगर

जिला मुख्यालय सूखा, गांवों में बरसा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
जिला मुख्यालय सूखा, गांवों में बरसा

श्रीगंगानगर.

इलाके में शनिवार को जिला मुख्यालय लगभग सूखा रहा। इक्का-दुक्का इलाकों में बेहद मामूली बूंदाबांदी हुई। शेष में ग्रामीण इलाके में हुई वर्षा के कारण हवा तो चली लेकिन वर्षा का इंतजार रहा वहीं गजसिंहपुर और केसरीसिंहपुर में वर्षा के समचार हैं।


गजसिंहपुर.

करीब एक सप्ताह की भीषण गर्मी व उमस के बाद शनिवार गजसिंहपुर में एक बजे मेघ जमकर मेहरबान हुए। इससे मुरझा रही फसलों को जीवनदान मिला वहीं नागरिकों को उमस व गर्मी से राहत मिली। हालांकि शनिवार की सुबह की शुरुआत सूर्यदेव के रौद्ररूप से हुई। उमस ओर गर्मी ने दोपहर तक सभी के पसीने छुड़ा दिए। करीब एक बजे पश्चिम दिशा से बादल उमडकऱ आए और ठंडी फुहारों के साथ जमकर बरसे। करीब आधा घण्टा जमकर बारिश हुई।

बारिश से मुरझाने की कगार तक पहुंच चुकी फसलों को जीवनदान मिल गया। बारिश को लेकर किसानों के चेहरों पर रंगत छा गई। वहीं आमजन को ठंडी बौछारों के चलते भीषण गर्मी से राहत नसीब हुई।


वहीं जिले के केसरीङ्क्षसहपुर इलाके में भी तेज वर्षा के समाचार मिले हैं। यहां करीब पच्चीस मिनट तक बादल बरसे। इससे कस्बे के कई इलाकों पानी भर गया। वर्षा के कारण सडक़ों पर निकले लोगों को जबर्दस्त परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

करीब एक सप्ताह की भीषण गर्मी व उमस के बाद शनिवार गजसिंहपुर में एक बजे मेघ जमकर मेहरबान हुए। इससे मुरझा रही फसलों को जीवनदान मिला वहीं नागरिकों को उमस व गर्मी से राहत मिली। बारिश को लेकर किसानों के चेहरों पर रंगत छा गई। वहीं आमजन को ठंडी बौछारों के चलते भीषण गर्मी से राहत नसीब हुई। हालांकि शनिवार की सुबह की शुरुआत सूर्यदेव के रौद्ररूप से हुई। उमस ओर गर्मी ने दोपहर तक सभी के पसीने छुड़ा दिए। करीब एक बजे पश्चिम दिशा से बादल उमडकऱ आए और ठंडी फुहारों के साथ जमकर बरसे। करीब आधा घण्टा जमकर बारिश हुई।

Published on:
18 Aug 2018 05:27 pm
Also Read
View All