श्री गंगानगर

राजस्थान के इस जिले के निरस्त होने पर लोगों ने बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे; जानें क्यों?

राजस्थान के इस जिले के निरस्त होने पर लोगों ने खुशी जताई। साथ ही लोगों में मिठाईयां बांटी और पटाखे फोड़े।
less than 1 minute read
anupgarh district canceled
anupgarh district canceled

Anupgarh District Canceled: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने गहलोत राज के फैसले को पलटते हुए 9 नए जिलों को निरस्त कर दिया है। जिसमें नए जिले अनूपगढ़ को भी रद्द कर दिया गया है। एक तरफ, जिला निरस्त होने के बाद सरकार के प्रति रोष की प्रतिक्रिया सामने आई है। जहां कांग्रेस के पदाधिकारी बहुत निराशाजनक और राजनीतिक द्वेषता से भरा हुआ फैसला बता रहे हैं तो वहीं, भाजपा के पदाधिकारी भी इस फैसले से खुश नहीं हैं।

लोगों ने बांटी मिठाईयां

दूसरी ओर, अनूपगढ़ जिला निरस्त होने के दूसरे दिन रविवार को अल सुबह व्यापारियों ने मुख्य बाजार में पटाखे चलाकर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी इजहार किया। भजनलाल सरकार के निर्णय को उचित ठहराते हुए स्वागत किया।

भाजपा नेताओं ने दिया इस्तीफा

वहीं, जिला निरस्त होने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह चीमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तो वे अपनी राजनीतिक पारी से संन्यास ले लेंगे। साथ ही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इसी प्रकार भाजपा नगर मंडल के महामंत्री विनय चराया ने भी जिलाध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है।

Updated on:
29 Dec 2024 01:02 pm
Published on:
29 Dec 2024 01:02 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर सड़क हादसा: दोस्त के सिर बंधना था सेहरा, पर घरों में पसरा मातम; शादी की खरीदारी करने निकले 3 दोस्तों की मौत

Sriganganagar News: खेत में महिला और पुरुष के शव मिले, कई दिन से गांव से लापता थे दोनों पड़ोसी

Rajasthan News : ‘हमारे सर को वापस लाओ’, मैथ्स टीचर के तबादले पर रो पड़े स्टूडेंट्स, स्कूल गेट पर दिया सांकेतिक धरना

राजस्थान: 93 साल की मां को मिला न्याय, बहू-बेटे खाना नहीं देते थे, मारपीट करके घर से निकाला, SDM ने दिया बेदखली का आदेश

पश्चिमी राजस्थान में 150 करोड़ की लागत से बनेगा विश्वस्तरीय रेलवे ट्रर्मिनल, उद्योगों को मिलेगी नई उड़ान