श्री गंगानगर

जिले में कई जगह वर्षा से मौसम खुशनुमा

जिले में शनिवार को कई जगह हुई वर्षा से मौसम खुशनुमा हो गया वहीं जिला मुख्यालय पर लोग वर्षा का इंतजार करते रहे। यहां दोपहर तक तेज धूप के बाद कुछ समय तक धूप की आंख मिचौनी चली। बादल भी छाए लेकिन बरसे नहीं। शाम को चली हवा ने गर्मी से राहत दी। वहीं जिले के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को वर्षा की जानकारी मिली है।

less than 1 minute read
जिले में कई जगह वर्षा से मौसम खुशनुमा

-जिला मुख्यालय पर दिन भर रही सूरज की आंख मिचौनी
श्रीगंगानगर. जिले में शनिवार को कई जगह हुई वर्षा से मौसम खुशनुमा हो गया वहीं जिला मुख्यालय पर लोग वर्षा का इंतजार करते रहे। यहां दोपहर तक तेज धूप के बाद कुछ समय तक धूप की आंख मिचौनी चली। बादल भी छाए लेकिन बरसे नहीं। शाम को चली हवा ने गर्मी से राहत दी। वहीं जिले के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को वर्षा की जानकारी मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर सुबह दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई। इस दौरान हवा चली लेकिन धूप निकलने के साथ ही गर्मी बढऩे लगी। दोपहर तक गर्मी के बाद कुछ समय तक सूरज की आंख मिचौनी चली। वहीं दोपहर बाद कुछ देर के लिए बादल भी छाए लेकिन बरसे नहीं। जिले के निकट गांव लालगढ़ जाटान में शनिवार को वर्षा की जानकारी मिली है। इसका असर शनिवार शाम जिला मुख्यालय पर भी हवा के रूप में नजर आया। वहीं जिले के सूरतगढ़ और इसके आसपास के इलाके सूरतगढ़ थर्मल, मानकसर और इसके आसपास के इलाके, सिद्धूवाला, बीरमाना और अनूपगढ़ में भी वर्षा की जानकारी मिली है। इससे कई दिन से गर्मी से परेशन लोगों को राहत मिली। बरसात से जिले के कई इलाकों में सडक़ों पर पानी जमा हो गया। इससे पैदल चलने वालें तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 76 प्रतिशत और शाम को 57 प्रतिशत दर्ज की गई।

Published on:
08 Aug 2020 10:34 pm
Also Read
View All