श्री गंगानगर

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे मारी टक्कर, चालक घायल

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गया
less than 1 minute read
ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे मारी टक्कर, चालक घायल
ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे मारी टक्कर, चालक घायल

अनूपगढ़. घड़साना मार्ग पर स्थित 5 के चक के पास बुधवार देर रात्रि एक ट्रक आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गया, जिससे ट्रक चालक घायल हो गया। इस टक्कर में ट्रक का आगे का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक ट्रक में फंस गया। मौके पर गुजर रहे राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला। वहीं दूसरी और ट्रक्टर चालक के भी चोटें लगी। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इलाज के लिए रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार देवाराम(55) पुत्र मंगलाराम निवासी गांव 5 के अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर अनूपगढ़ से अपने गांव 5 के की ओर जा रहा था और जय सिंह(30) पुत्र लखविंदर सिंह, निवासी गांव 6 के अपना ट्रक लेकर अपने गांव 6 के की ओर जा रहा था। देर रात्रि अधिक अंधेरा होने के कारण ट्रक चालक जय सिंह को आगे चल रहा ट्रैक्टर-ट्राली दिखाई नहीं दिया और ट्रक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। ट्रैक्टर-ट्राली से टकराते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गया। ट्रक और पेड़ की टक्कर होते ही ट्रक चालक जय सिंह ट्रक में फंस गया। घायल ट्रैक्टर चालक तथा ट्रक चालक दोनों को एंबुलेंस की मदद से अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय ले गए। दोनों को इलाज के बाद रैफर किया गया हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात खुलवाया।

Published on:
30 Mar 2023 07:33 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर: पानी लाती हैं पड़ोस से, फिर भी बुजुर्ग विधवा महिला को थमा दिया हजारों रुपए का बिल; घर में कनेक्शन तक नहीं

राजस्थान: भारत-पाक सीमा पर रावला बॉर्डर बना ड्रोन तस्करी का हॉटस्पॉट, चुनाव से पहले साजिश की आशंका

Rajasthan News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, भारत-PAK सरहद से RDX और हथियार बरामद, 2 शख्स अरेस्ट

Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?