श्री गंगानगर

बाईस नए कोरोना रोगी आए सामने

इलाके में इन दिनों कोरोना लगातार पांव पसार रहा है। सोमवार को भी बाईस नए कोरोना रोगी सामने आए। इसके साथ ही इलाके में कोरोना रोगियों का आंकड़ा 482 तक पहुंच गया। इलाके में सोमवार को मिले रोगी संजय कॉलोनी, होमलैंड सिटी, शिव कॉलोनी, बलवंतसिंह की ढाणी, जवाहर नगर सैक्टर दो, विनोबा बस्ती, पुरानी आबादी वार्ड 12, हर मिलापी कॉलोनी, सेतिया कॉलोनी, चावला कॉलोनी और वृदावन विहार के निवासी हैं। इसके अलावा तीन रोगी बीएसएफ कैंपस में भी मिले हैं।
2 min read
बाईस नए कोरोना रोगी आए सामने
बाईस नए कोरोना रोगी आए सामने

-अधिकांश नए रोगी रहे हैं पूर्व के रोगियों के संपर्क में
-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के दलों ने रोगियों को पहुंचाया राजकीय चिकित्सालय
श्रीगंगानगर. इलाके में इन दिनों कोरोना लगातार पांव पसार रहा है। सोमवार को भी बाईस नए कोरोना रोगी सामने आए। इसके साथ ही इलाके में कोरोना रोगियों का आंकड़ा 482 तक पहुंच गया। इलाके में सोमवार को मिले रोगी संजय कॉलोनी, होमलैंड सिटी, शिव कॉलोनी, बलवंतसिंह की ढाणी, जवाहर नगर सैक्टर दो, विनोबा बस्ती, पुरानी आबादी वार्ड 12, हर मिलापी कॉलोनी, सेतिया कॉलोनी, चावला कॉलोनी और वृदावन विहार के निवासी हैं। इसके अलावा तीन रोगी बीएसएफ कैंपस में भी मिले हैं।

इस तरह आए कोरोना की चपेट में
जिले में सोमवार को जो कोरोना रोगी सामने आए उनमें वार्ड 46 स्थित संजय कॉलोनी में मिले तीन रोगी पूर्व के रोगी के संपर्क में रहे थे। होमलैंड सिटी में एक बैंककर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह भी पूर्व के रोगी के संपर्क में रहा है। वार्ड 47 स्थित शिव कॉलोनी गली संख्या तीन में मिले एक रोगी का यात्रा इतिहास है वहीं वार्ड 29 स्थित बलवंतसिंह की ढाणी में मिले एक रोगी का भी यात्रा इतिहास है। इसके अलावा जवाहरनगर सैक्टर दो में छह नए कोरोना रोगी सामने आए। ये रोगी पूर्व के रोगी के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं। विनोबा बस्ती में दो नए कोरोना रोगी सामने आए। इनमें एक महिला रोगी है तथा पूर्व के रोगी के संपर्क में रही है। पुरानी आबादी के वार्ड 12 में मिले एक कोरोना रोगी में संक्रमण के स्रोत का पता नहीं लग पाया है। हरमिलापी कॉलोनी में मिला एक कोरोना रोगी पूर्व के रोगी के संपर्क में रहा है। इसी तरह सेतिया कॉलोनी गली संख्या तीन, वार्ड 27 स्थित चावला कॉलोनी और वृंदावन विहार में भी एक-एक कोरोना रोगी सामने आए हैं। इन तीनों रोगियों का भी पूर्व के रोगियों से संपर्क रहा है। इसके अलावा बीएसएफ कैंपस श्रीगंगानगर में भी तीन कोरोना रोगी सामने आए हैं।

Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद