श्री गंगानगर

राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक सहित दो नए कोरोना पॉजिटिव

जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को राजकीय जिला चिकित्सालय के एक चिकित्सक सहित दो नए कोरोना रोगी सामने आए। इसके साथ ही जिले में अब तक 320 कोरोना रोगी सामने आ चुके हैं। राजकीय जिला चिकित्सालय के एक चिकित्सक और उनके परिजन पूर्व में भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। ऐसे में शनिवार को एक अन्य चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही चिकित्सालय स्टाफ में हडक़ंप मच गया।
less than 1 minute read
राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक सहित दो नए कोरोना पॉजिटिव
राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक सहित दो नए कोरोना पॉजिटिव

-कोरोना रोगियों की संख्या 320 तक पहुंची
-चिकित्सा विभाग की टीमों ने करवाई सर्वे और सैनेटाइजेशन आदि गतिविधियां
श्रीगंगानगर. जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को राजकीय जिला चिकित्सालय के एक चिकित्सक सहित दो नए कोरोना रोगी सामने आए। इसके साथ ही जिले में अब तक 320 कोरोना रोगी सामने आ चुके हैं। राजकीय जिला चिकित्सालय के एक चिकित्सक और उनके परिजन पूर्व में भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। ऐसे में शनिवार को एक अन्य चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही चिकित्सालय स्टाफ में हडक़ंप मच गया। चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चिकित्सालय स्टाफ के करीब 18 लोगों के सैंपल लिए गए।

इंदिरा कॉलोनी में मिला एक अन्य रोगी
चिकित्सक के पूर्व के संक्रमित चिकित्सक के संपर्क में आने की जानकारी मिली है। वहीं इंदिरा कॉलोनी में जो कोरोना रोगी मिला है उसके पूर्व में किसी तरह के संपर्क इतिहास अथवा यात्रा इतिहास की जानकारी नहीं है। दोनों कोरोना रोगियों का उपचार शुरू कर दिया गया है।

Published on:
08 Aug 2020 10:23 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद