बीआरटीएस रूट का लोकार्पण आज

महानगर पालिका के महत्वाकांक्षी बीआरटीएस प्रोजेक्ट के कैनाल कोरिडोर समेत अन्य प्रकल्पों के लोकार्पण
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2015, 12:37 AM IST
BRTS Project
BRTS Project

सूरत।महानगर पालिका के महत्वाकांक्षी
बीआरटीएस प्रोजेक्ट के कैनाल कोरिडोर समेत अन्य प्रकल्पों के लोकार्पण और मांगरोल
तहसील के धामडोह गांव में पी.पी.सवाणी नॉलेज सिटी के भूमि पूजन के सिलसिले में
मुख्यमंत्री आनंदी पटेल सोमवार को एक दिवसीय दौरे में सूरत आएंगी। वह मनपा के करीब
390 करोड़ रूपए के प्रकल्पों का लोकार्पण करेंगी।


सोमवार को दोपहर तीन
बजे मुख्यमंत्री बीआरटीएस फेज वन के दूसरे रूट डूमस वाई जंक्शन से सरथाणा जकात नाका
के 20 किलोमीटर के रूट का लोकार्पण करेंगी। करीब 335 करोड़ रूपए की लागत से तैयार
इस रूट पर शहरवासी एक महीने तक फ्री सैर का सकते हैं। इसके बाद दोपहर सवा तीन बजे
वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी के कन्वेंशन हॉल में मुख्यमंत्री शहर के 15
स्थलों के लिए फ्री वाईफाई सेवा का उद्घाटन करेंगी।


इसके साथ ही
मुख्यमंत्री मनपा के 30.53 करोड़ रूपए के डे्रनेज, 5.8 करोड़ के जलापूर्ति
प्रोजेक्ट, 5.6 करोड़ के सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट, 2.75 करोड़ के ट्रैफिक सेल
प्रोजेक्ट, आठ करोड़ की लागत से तैयार बमरोली खाड़ी ब्रिज, 4.39 करोड़ के 540
किलोवाट क्षमता के सोलर प्रोजेक्ट और उधना स्वामीनारायण मंदिर के समीप बने फुटओवर
ब्रिज का लोकार्पण करेंगी।

धामडोद गांव में होगा भूमि पूजन


शाम
साढ़े चार बजे पी.पी.सवाणी ग्रुप की ओर से नेशनल हाईवे संख्या आठ पर कोसंबा के समीप
धामडोद गांव में सौ एकड़ में प्रस्तावित पी.पी.सवाणी नॉलेज सिटी का भूमि पूजन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष गणपत
वसावा करेंगे। यूनिवर्सिटी में जून 2016 से इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट, मैनेजमेंट,
साइंस और प्रोफेशनल तथा वोकेशनल कोर्स की शुरूआत की जाएगी।

Published on: