वड़ोदरा-सूरत मेमू का डिब्बा पटरी से उतरा

कोई जनहानि नहीं, रेल यातायात बाधित
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2016, 9:29 PM IST
vadodara-turat MEMU train derails
vadodara-turat MEMU train derails
भरुच. वड़ोदरा से सूरत की ओर जा रही 69110 मेमू ट्रेन का एक डिब्बा अंकलेश्वर-पानोली के पास पटरी से उतर गया। इस घटना में किसी जनहानि का कोई समाचार नहीं मिला। मेमू ट्रेन के डिब्बे के पटरी से उतरने से वड़ोदरा से सूरत की ओर का रेल व्यवहार पर असर पड़ा। कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वड़ोदरा से सूरत की ओर जाने वाली 69110 मेमू ट्रेन शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से जा रही थी। अंकलेश्वर-पानोली के पास करीब सवा दो बजे पटरी पर जानवरों के आ जाने से ट्रेन चालक ने ब्रेक लगाया। अचानक लगी ब्रेक से इंजन से पांचवीं बोगी पटरी से नीचे उतर गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू की। इस घटना से काफी देर तक रेल आवागमन बाधित रहा। कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया। शाम 4.12 बजे सूरत की ओर रेल यातायात बहाल कर दिया गया।
Published on: