टैबलेट

Smart Phone: कंप्यूटर या लैपटॉप स्पीकर काम ना करें तो अपना सकते हैं यह आसान टेक्निक

Smart Phone: यदि आपके डेस्कटॉप या लैपटॉप का स्पीकर काम नहीं कर रहा है तो आप अपने एंड्रॉइड फोन को वायरलेस या यूएसबी स्पीकर के रूप में सेट कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2023, 12:21 PM IST
lap.jpg
File Photo

Smart Phone: यदि आपके डेस्कटॉप या लैपटॉप का स्पीकर काम नहीं कर रहा है तो आप अपने एंड्रॉइड फोन को वायरलेस या यूएसबी स्पीकर के रूप में सेट कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यदि आप लैपटॉप के स्पीकर की क्वालिटी से संतुष्ट नहीं है तो भी एंड्रॉइड फोन आपके लैपटॉप के आउटपुट की आवाज को बेहतर करने में मदद कर सकता है। ऑडियोरिले, डब्ल्यूओमाइक, एयरफॉइल, साउंडवायर जैसे कुछ ऑडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स आपके एंड्रॉइड फोन को वायरलेस पीसी स्पीकर में बदलने की सुविधा देते हैं।

ज्यादातर ऐप्स ऑडियो स्ट्रीमिंग के वायरलेस और वायर्ड, दोनों मोड को सपोर्ट करते हैं। एंड्रॉइड फोन को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए आपको विंडोज, मैकओएस या लिनक्स मशीन के साथ ही अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर भी इन ऐप्स का पीसी क्लाइंट इंस्टॉल करना होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आपका एंड्रॉइड फोन और पीसी एक ही वाइ-फाइ नेटवर्क से जुड़े हों। एक बार दोनों डिवाइस को कनेक्ट कर लेने पर आपको पीसी की आवाज फोन में सुनाई देने लगेगी। ज्यादातर ऐप्स के मुफ्त संस्करण की मदद से आप लैपटॉप के आउटपुट को आसानी से बेहतर क्वालिटी में सुन सकते हैं।

आउटपुट की क्वालिटी आपके फोन के स्पीकर की क्वालिटी पर निर्भर करेगी। वायर्ड पीसी स्पीकर के रूप में फोन का इस्तेमाल यदि एक ही वाइ-फाइ नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं या वायरलेस कनेक्शन धीमा है तो आप वायर्ड मोड में भी इन ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ऐप्स यूएसबी टेथरिंग का इस्तेमाल करते हैं और यूएसबी कनेक्शन पर ऑडियो भेजते हैं। आवाज के साथ ही आप मोबाइल इंटरनेट को अपने पीसी से कनेक्ट करने के लिए भी यूएसबी टेथरिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पीसी से एंड्रॉइड पर म्यूजिक स्ट्रीमिंग

आप कंप्यूटर से एंड्रॉइड पर ऑडियो कास्ट भी कर सकते हैं। यदि आपका पीसी ब्लूटूथ को सपोर्ट करता है तो आप सीधी प्रक्रिया अपना सकते हैं। यदि आपका पीसी ब्लूटूथ को सपोर्ट नहीं करता तो कंप्यूटर की सेटिंग से संबंधित ड्राइवर को अपडेट कर विंडोज आइकन पर क्लिक करें और सेटिंग्स पर जाएं। स्ट्रीम म्यूजिक से एंड्रॉइड डिवाइस पर पीसी के ऑडियो का मजा ले सकते हैं।

आशीष खंडेलवाल तकनीकी एक्सपर्ट एवं ब्लॉगर

Published on: