नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव के कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई थीं। कुछ समय से वह अपने शरीर में वायरस के लक्षण को महसूस कर रही थीं। जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड-19 का टेस्ट कराया था। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह देखते हुए उनके पति वरुण बडोला और उनके बेटे ने भी कोरोनावायरस का टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट अब आ चुकी है।
टीवी शो मेरे डैड की दुल्हन के अभिनेता वरुण बडोला की कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि 'उनकी पत्नी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने भी कोरोनावायरस की जांच कराई थी। जिसमें वह नेगेटिव पाए गए हैं'। पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस को उनके लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद कहा है। वरुण ने पत्नी राजेश्वरी की हेल्थ के बारें में बताया कि वह 'धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं,बस उनके जल्द ही ठीक होने का इंतजार है।' बता दें सुरक्षा के चलते वरुण बाडोला ने रिपोर्ट आने तक शो के सेट से दूरी बना ली थी।
आपको बता दें गुरुवार को अभिनेत्री और वरुण की पत्नी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने जानकारी दी थी कि 'उनकी कोरोनावायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें काफी समय से उनके बॉडी में संक्रमण के लक्षण दिखाई दे रहे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को घर में ही सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया है। वह डॉक्टर्स की देखरेख में है।' बता दें राजेश्वरी सचदेव टीवी शो 'शादी मुबारक' से लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही थीं।