TV न्यूज

डांस रियलिटी शो के जज बनेंगे गोविंदा और रवीना

गोविंदा और रवीना एक फिर लंबे समय के बाद स्क्रीन पर नजर आएंगे। ये जोड़ी छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो 'शाइन ऑफ इंडिया' में साथ नजर आएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2016, 1:10 PM IST
raveena
raveena

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी डिफरेंट डांस स्टाइल से सबकों अपना कायल बनाने वाले एक्टर गोविंदा और उनकी हिट जोड़ीदार को-एक्ट्रेस रवीना टंडन एक फिर लंबे समय के बाद स्क्रीन पर नजर आएंगे। ये जोड़ी छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो 'शाइन ऑफ इंडिया' में साथ नजर आएंगे।

बताया जाता है कि गोविंदा के साथ काम करने के बारे में सुनकर रवीना ने दोबारा नहीं सोचा और प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी। रवीना मानती हैं कि गोविंदा उनके ट्रंप कार्ड हैं।

रवीना टंडन ने कहा 'हर कोई हमारी टाइमिंग की बात कर रहा है। डांस और म्यूजिक हम दोनों को ही पसंद है। हम दोनों एक दूसरे से मुकाबला करते थे, जिससे नतीजे बेहतरीन निकलते थे।

गोविंदा और रवीना की जोड़ी को फिल्मों में काफी पसंद किया जाता है। गोविंदा और रवीना ने 'दुल्हे राजा', 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।

Published on: