TV न्यूज

Sunil Grover के किचन में घुसा बंदर, लेकर भाग गया ये सामान.. मना करते रह गए कॉमेडियन

सुनील ग्रोवर ने किचन में घुसा बंदर सुनील के मना करने पर भी दही लेकर भागा बंदर फनी वीडियो देखकर लोगों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल

2 min read
Mar 07, 2021
Sunil Grover and Monkey
Sunil Grover and Monkey

नई दिल्ली | फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) सोशल मीडिया (Social media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर ही कई एंटरटेनमेंट वीडियो शेयर कर लोगों को मनोरंजन करते रहते हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर के साथ ऐसा कारनामा हुआ कि हर कोई हंस-हंसकर लोट पोट हो रहा है। दरअसल, सुनील की एक चीज बंदर (Monkey) ने चुरा ली और वो उसे मना करते रह गए। सुनील ने इसका वीडियो भी शेयर किया है जो खूब देखा जा रहा है।

सुनील ग्रोवर के किचन में घुसा बंदर

सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें एक बंदर उनके किचन में घुसकर दही का पैकेट लेकर भाग जाता है। सुनील बंदर को मना करते भी दिखाई दे रहे हैं। वो कहते हैं नहीं ऐसा मत करो लेकिन बंदर तो बंदर ठहरा उसने दही पर हाथ साफ कर लिया। बंदर पहले सुनील को देखता है फिर दही के पैकेट पर उसकी नजर पड़ती है और वो उसे लेकर भाग जाता है। सुनील ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- दही लेकर भाग गया। सुनील द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो फैंस और सेलेब्स को खूब पसंद आ रहा है।

बंदर का फनी वीडियो हुआ वायरल

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के इस मजेदार वीडियो पर कुछ ही देर में 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। कई सेलेब्स ने सुनील के इस वीडियो पर हंसने वाला इमोजी भी बनाया है। फैंस भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। सुनील हमेशा ही अपने फैंस के लिए इस तरह के फनी वीडियोज लेकर आते हैं। लेकिन इस बार तो उनके साथ ही फन हो गया।

'द कपिल शर्मा शो' में एंट्री कर सकते हैं सुनील ग्रोवर

बता दें कि सुनील ग्रोवर इन दिनों द कपिल शर्मा शो में वापसी करने को लेकर भी चर्चाओं में हैं। ऐसी खबरें आई थीं कि इस बार जब द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) शुरू होगा तो उसमें कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर भी दिखाई देंगे। सुनील की डिमांड शो में लंबे समय से की जा रही थी। सुत्रों के मुताबिक, सलमान खान ने सुनील से बात की और उन्हें शो में वापसी करने को कहा है। अब सुनील वाकई में शो में दिखाई देते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

Published on:
07 Mar 2021 06:49 pm