TV न्यूज

Nia Sharma ने फिर दिखाया बोल्ड अवतार, अनुपमा के वनराज बोले- हद कर रखी है.. फैंस करने लगे एक्ट्रेस को ट्रोल

निया शर्मा ने दिखाया बोल्ड अवतार टीवी एक्टर के कमेंट के बाद फैंस भी बरसे कपड़ों को लेकर निया बुरी तरह हुईं ट्रोल

2 min read
Dec 18, 2020
Nia Sharma

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही बोल्ड अंदाज में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। निया का हॉट एंड बोल्ड लुक फैंस (Nia Sharma bold photos) को खूब पसंद आता है। उनकी टोन्ड बॉडी देखकर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी हैरान रह जाते हैं। पिछले दिनों निया ने गोवा से अपने कई शानदार फोटोज शेयर किए थे। अब हाल ही में निया ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में निया अपना मेकअप करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस में भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसपर सीरियल अनुपमा के वनराज ने एक ऐसा कमेंट कर दिया है जो तंज कसता हुआ नजर आ रहा है।

निया ने ब्लैक ड्रेस में अपनी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस डीप नेक ड्रेस में निया बलां की खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इस पोस्ट पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया दे रहे हैं। निया ने कैप्शन में लिखा है- अपने आइलाइनर को जिओ और लिपिस्टिक से सांसे लो, वो कहते हैं! इस पोस्ट पर एक्टर सुधांशु पांडे ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा- हद कर रखी है लड़की ने..। सुधांशु ने स्माइली वाला इमोजी भी बनाया। हालांकि उनके कमेंट से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने निया पर तंज कसा है। इसके बाद कुछ यूजर्स ने भी निया को ट्रोल करने की कोशिश की। एक यूजर ने लिखा- कपड़े पहनने की तमीज नहीं है आपको निया। माफ करना। दूसरे यूजर ने लिखा- ब्रा तो पहन लिया करो। एक और यूजर ने लिखा- तुम कपड़े ही ना पहनो बेवकूफ।

बता दें कि निया ने पीले कलर की ड्रेस में एक वीडियो भी शेयर किया है उसे भी खूब लाइक्स मिल रहे हैं। ट्रोलर्स कुछ भी कहें हालांकि निया ने फैंस उन्हें हमेशा सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। पिछले दिनों निया ने गोवा से एक के बाद एक बोल्ड तस्वीरें साझा की थी। टीवी एक्टर रवि दुबे के साथ उनकी फोटो बहुत वायरल हुई थी।

Published on:
18 Dec 2020 09:03 am
Also Read
View All