शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का वीडियो आया सामने गोवा में यूं मस्ती करते दिखे शहनाज-सिद्धार्थ न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेशन में एक दूसरे के साथ कर रहे हैं इंजॉए?
नई दिल्ली | बिग बॉस 13 से टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और पंजाब की सिंगर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई। दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं हालांकि शो के अंदर शहनाज, सिद्धार्थ के प्यार में दीवानी दिखाई दी थी। सिडनाज नाम से हैशटैग अक्सर ही ट्रेंड करता रहता है। फैंस दोनों को जब भी साथ देखते हैं बेहद खुश हो जाते हैं। अब तक दोनों के दो गाने भी रिलीज हो चुके हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो और सामने आया जिसमें वो गोवा में मस्ती करते हुए दिखाई दिए। ऐसा लग रहा है कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए सिद्धार्थ और शहनाज गोवा गए हुए हैं। स्टार्स का न्यू ईयर वेकेशन शुरू हो चुका है। जिसमें शहनाज और सिद्धार्थ का नाम भी जुड़ गया है।
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जैसे ही ये दोनों का वीडियो सामने आया ट्विटर पर #SidNaazInGoa ट्रेंड करने लगा और फैंस जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सिद्धार्थ और शहनाज को साथ में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों गोवा में वेकेशन मनाने पहुंचे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज, सिद्धार्थ के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। वो पूरी तरह से मस्ती में सराबोर दिख रही हैं। हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
शहनाज और सिद्धार्थ के तस्वीरों को देखने के बाद फैंस दोनों के रिलेशनशिप में होने के भी कयास लगा रहे हैं। कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। हालांकि शहनाज और सिद्धार्थ हमेशा से ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते आए हैं। सिद्धार्थ ने शहनाज के रिलेशनशिप को लेकर बोला था कि वो उम्र में बहुत बड़े हैं। इसलिए ऐसा मुमकिन नहीं है। वहीं गोवा की इस पार्टी में सिद्धार्थ और शहनाज के साथ तस्वीरों में फेमस टिकटॉकर रियाज अली भी दिखाई दे रहे हैं। रियाज टोनी कक्कड़ के गाने यारा तेरी मेरी यारी सबसे प्यारी में नजर आए थे।